मुख्य बातें

तामेश्वरनाथ धाम में शिवरात्रि पर रिकॉर्ड भीड़: संतकबीरनगर में 5 साल में सर्वाधिक भीड़, 2 किमी दूर तक लगी लाइन – Sant Kabir Nagar News

तामेश्वरनाथ धाम में शिवरात्रि पर रिकॉर्ड भीड़:  संतकबीरनगर में 5 साल में सर्वाधिक भीड़, 2 किमी दूर तक लगी लाइन – Sant Kabir Nagar News

संतकबीरनगर में महाशिवरात्रि पर बाबा तामेश्वरनाथ धाम में कोरोना काल के बाद 5 साल में सबसे बड़ी भीड़ उमड़ी। लाखों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक के लिए 2 किलोमीटर लंबी कतार में 3 से 4 घंटे तक इंतजार किया। मेंहदावल के कुबेरनाथ शिव मंदिर में भी 30 साल में पहली बार इतनी लंबी लाइन देखी गई। भारी भीड़ को देखते हुए सैकड़ों भक्त अन्य शिवालयों की ओर चले गए। जलाभिषेक करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक थी। जिले के सभी प्राचीन और ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हाईस्कूल की छात्रा आराध्या ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने की मनोकामना लेकर बाबा तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक करने आई हैं। देखें 4 तस्वीरें… ऐतिहासिक और महाभारत कालीन तामेश्वरनाथ मंदिर में भोर से ही लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि अज्ञातवास के दौरान माता कुंती ने पांडवों के साथ यहां पूजा-अर्चना की थी। इस मंदिर का संबंध भगवान बुद्ध से भी बताया जाता है। शिवरात्रि के पर्व पर दूर-दराज से लाखों श्रद्धालु और शिव भक्त पूजा-अर्चना करते हैं। विधायक गणेश चौहान ने भी मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया और लोक कल्याण की कामना की। यहां शिवरात्रि और सावन के पर्व पर मेला भी लगता है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे मेला परिसर की सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की गई। मंदिरों के कपाट रात 12 बजे खोले गए थे, जिसके बाद रात 2 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मंदिरों के आसपास तैनात रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *