मुख्य बातें

लुधियाना पुलिस ने हरियाणा से दबोचा ठग: शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर की करोड़ों की ठगी,रेवाड़ी का रहने वाला – Ludhiana News

लुधियाना पुलिस ने हरियाणा से दबोचा ठग:  शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर की करोड़ों की ठगी,रेवाड़ी का रहने वाला – Ludhiana News

पंजाब के लुधियाना में शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को साइबर क्राइम पुलिस ने हरियाणा के रेवाड़ी से गिरफ्तार किया है। पुलिस लगातार इस केस में आरोपी से अब सख्ती से पूछताछ कर रही है। पुलिस कमिश्नर स्वप्पन शर्मा के दिशा-निर्देशों पर चलाए गए अभियान के तहत डिप्टी कमिश्नर पुलिस हरपाल सिंह की निगरानी में और एडीसीपी वैभव सहिगल तथा एसीपी साइबर क्राइम मुराद जसवीर सिंह गिल की अगुवाई में थाना साइबर क्राइम टीम ने कार्रवाई की। शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने का दिया झांसा जानकारी देते हुए SHO सतबीर ने कहा कि मुकदमा नंबर 01/2024 के तहत पुलिस ने आरोपी विक्रम यादव निवासी हरियाणा को रेवाड़ी से गिरफ्तार किया। आरोपी पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया और करीब 4 करोड़ 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। डिजिटल सबूतों की गहन जांच जारी जांच में सामने आया कि ठगी गई रकम में से लगभग 60 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जबकि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी जारी है। साथ ही डिजिटल सबूतों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें। साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *