मुख्य बातें

हिमाचल में पत्नी का मर्डर कर सुसाइड किया: घर में अकेला देख पति ने तेजधार हथियार से काटा, खुद फांसी पर लटका; 3 बच्चे अनाथ – Bharmour News

हिमाचल में पत्नी का मर्डर कर सुसाइड किया:  घर में अकेला देख पति ने तेजधार हथियार से काटा, खुद फांसी पर लटका; 3 बच्चे अनाथ – Bharmour News

हिमाचल प्रदेश में चंबा जिला के दुर्गम क्षेत्र भरमौर में बुधवार अलसुबह एक व्यक्ति ने तेजधार हथियार से काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी पर लटक गया। दोनों के तीन बच्चे हैं, लेकिन वारदात के समय कोई घर में नहीं था। मामले की सूचना मिलने पर सुबह पुलिस घर में पहुंची और दोनों पति-पत्नी के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर बुलाई, जिसने कुछ सबूत जमा किए हैं। पुलिस वारदात के कारणों का पता लगा रही है। भाई के घर से लौटकर की वारदात जानकारी के अनुसार, भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लोथल गांव में यह वारदात हुई है। ग्रामीणों ने बताया है कि गांव का रहने वाला सरवन कुमार अपनी पत्नी अंजू देवी के साथ मंगलवार शाम को अपने भाई के घर गया था। वहां दोनों कई घंटे रहे। इसके बाद देर रात वहां से लौटे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घर लौटने के बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान सरवन ने पत्नी को पीटा। फिर गुस्से में उस पर तेजधार हथियार से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह खुद पास में ही अपने पुराने घर में जाकर सो गया और अंदर से कुंडी लगा दी। सुबह पेड़ पर पति ने फांसी लगाई परिजन के मुताबिक, सुबह जब उसके भाई ने अपने बेटे को खच्चर को घास डालने के लिए भेजा तो उसने अंजू देवी का शव बरामदे पर खून से लथपथ पड़ा देखा। इसके बाद उसने अपने घर वालों को इसकी सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पूरा मामला समझ गए। हत्या की बात फैलते ही सरवन कुमार को भी अपने फंसने का अंदेशा हो गया था। इसलिए, वह जहां सोया था, उस घर की खिड़की तोड़कर वहां से भागा। इसके बाद उसने आननफानन घर के साथ लगते पेड़ पर फांसी लगा ली। पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका बताया जा रहा है कि सरवन कुमार पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था, लेकिन तब परिजन ने उसे बचा लिया था। आरोपी की 2 बेटियां और 17 साल का एक बेटा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा घटना के वक्त घर पर नहीं था। पत्नी के साथ मारपीट करता था पति ग्रामीणों के मुताबिक, सरवन कुमार अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। मृतक महिला घोड़े-खच्चर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करती थी और मेहनत-मजदूरी कर घर का खर्च संभाल रही थी। जबकि, सरवन कोई काम नहीं करता था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम को भेजे दोनों शव पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। भरमौर के ASI यशपाल ने बताया कि आरोपी थोड़ा मेंटली डिस्टर्ब था। ये पहले भी लड़ते रहते थे। बीती रात में भी इनमें झगड़ा हुआ। इसके बाद पति ने दराट से पत्नी को मौत के घाट उतारा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *