मुख्य बातें

अखिलेश बोले- रामभद्राचार्य को जेल भेज देना चाहिए था: कभी उन पर दर्ज मुकदमा वापस लिया; शंकराचार्य पर FIR को लेकर भड़के – Uttar Pradesh News

अखिलेश बोले- रामभद्राचार्य को जेल भेज देना चाहिए था:  कभी उन पर दर्ज मुकदमा वापस लिया; शंकराचार्य पर FIR को लेकर भड़के – Uttar Pradesh News


लखनऊकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि रामभद्राचार्य को पहले ही जेल भेज देना चाहिए था। उन्होंने याद दिलाया कि एक समय उन पर दर्ज मुकदमा वापस लिया गया था। अखिलेश ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर बच्चों के यौन शोषण मामले में दर्ज FIR को सरकार की दोहरी नीति करार दिया। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर गंभीर उठाए।

अखिलेश ने कहा- शंकराचार्य कई दिनों तक धरने पर बैठे रहे, उस समय सर्दी चरम पर थी। हमारे सनातनी व्यवस्था में कहीं किसी शंकराचार्य को स्नान से रोका नहीं गया होगा, लेकिन यह पहली बार हुआ है कि उन्हें स्नान से भी रोका गया। अब यह सरकार शंकराचार्य को अपमानित करने के लिए 20 साल पुरानी घटना ढूंढ कर लाई।

सपा प्रमुख ने कहा- अगर शिकायतकर्ता रामभद्रचार्य का शिष्य है तो मुझसे गलती हुई है कि मैंने कभी रामभद्राचार्य पर जो मुकदमा था, वह वापस लिया था। मुझे उन्हें जेल भेज देना चाहिए था। विचारों को लेकर झगड़े हो जाते हैं, लेकिन आप इस स्तर तक चले जाएंगे कि आप ऐसे आरोप लगवाएंगे। इसलिए मैं कह रहा हूं कि यह सरकार अब बचने वाली नहीं है।

खबर लगातार अपडेट हो रही है…

——————————

ये खबर भी पढ़ लीजिए…

राजपाल ने 20 चेक दिए, सभी बाउंस हुए:जिस फिल्म में पैसा लगाया वह 42 लाख कमा सकी; कर्ज न लौटाया तो दोगुनी संपत्ति कुर्क होगी

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव साल-2010 तक अपने करियर के पीक पर थे। धमाल, फिर हेरा-फेरी, गोलमाल, ढोल और भूलभुलैया जैसी सुपरहिट फिल्में कर चुके थे। इंडस्ट्री में उनकी डिमांड थी। 2010 में उन्होंने तय किया कि अता-पता लापता नाम की फिल्म बनाएंगे। पैसे कम थे, इसलिए एक कारोबारी से 5 करोड़ रुपए उधार ले लिए। 11 करोड़ की लागत से बनी फिल्म रिलीज हुई, तो बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। महज 42 लाख कमा सकी। आज की संडे बिग स्टोरी में हम इस मामले को शुरुआत से लेकर अभी तक की स्थिति को समझेंगे। पढ़िए

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *