मुख्य बातें

मानक विहीन स्कूली वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई: परमिट, फिटनेस और सुरक्षा उपकरण अधूरे पाए जाने पर वाहन होंगे सीज – Amethi District News

मानक विहीन स्कूली वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई:  परमिट, फिटनेस और सुरक्षा उपकरण अधूरे पाए जाने पर वाहन होंगे सीज – Amethi District News

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ने मानक विहीन स्कूली वाहनों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। शुक्रवार को अमेठी में आयोजित एक बैठक में उन्होंने कहा कि परमिट, फिटनेस और सुरक्षा उपकरण अधूरे पाए जाने पर ऐसे वाहनों को सीज किया जाएगा। शासन के निर्देशों के क्रम में एआरटीओ कार्यालय अमेठी में जनपद के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों के साथ यह बैठक आयोजित की गई। इसमें विशेष रूप से उन विद्यालयों को शामिल किया गया जो छात्र-छात्राओं के आवागमन के लिए परिवहन वाहन संचालित करते हैं। बैठक के दौरान विद्यालयों में संचालित वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र की समीक्षा की गई। जिन वाहनों के आवश्यक प्रपत्र समाप्त पाए गए, उन्हें तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। सभी विद्यालय वाहनों में वीएलटीडी, सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस, अग्निशमन यंत्र और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता ने स्पष्ट किया कि जनपद में किसी भी स्थिति में मानक विहीन स्कूल वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से अपील की कि सभी वाहन निर्धारित मानकों और नियमों के अनुरूप ही संचालित किए जाएं। गुप्ता ने यह भी निर्देशित किया कि स्कूल वाहनों का संचालन करने वाले चालकों का चरित्र सत्यापन पुलिस विभाग से और ड्राइविंग लाइसेंस का सत्यापन परिवहन विभाग से अनिवार्य रूप से कराया जाए। एआरटीओ ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी विद्यालय द्वारा निर्धारित समयावधि के भीतर वाहनों के प्रपत्र पूर्ण नहीं कराए जाते हैं तो संबंधित वाहनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रबंधन की होगी। इस बैठक में जिला बेसिक शिक्षा विभाग, उप संभागीय परिवहन कार्यालय अमेठी के कर्मचारी तथा जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *