कन्नौज के छिबरामऊ में एक बंद मकान से दुर्गंध आने के बाद पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर देखा तो किराएदार का शव पड़ा मिला। शव सड़ चुका था, जिससे दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना छिबरामऊ नगर के गोविंद कॉम्प्लेक्स की है। पीपल वाली गली स्थित बस्तीराम मोहल्ले में रहने वाले संजीव कुमार (55) पिछले करीब पांच साल से इस किराए के मकान में रह रहे थे। वह नमकीन और ब्रेड का कारोबार करते थे। संजीव पांच साल पहले अपने परिवार से अलग होकर अकेले रह रहे थे और नगर क्षेत्र में फेरी लगाकर ब्रेड की सप्लाई कर अपना जीवन यापन करते थे। पिछले कुछ दिनों से उनके किराए के मकान में ताला लगा हुआ था। रविवार शाम को मकान मालिक राहुल गुप्ता को पड़ोसियों ने मकान से दुर्गंध आने की सूचना दी। राहुल गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही कोतवाल विष्णुकांत तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मकान का ताला तुड़वाया। अंदर जाने पर संजीव का शव पड़ा मिला। पड़ोसियों ने बताया कि संजीव गुप्ता फेरी लगाने के बाद मकान में चले जाते थे और फिर खाना देने वाले से बाहर से ताला लगवा देते थे। घटना की जानकारी मिलने पर संजीव के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि संजीव अविवाहित थे, शराब पीने के आदी थे और पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संजीव के भाई प्रदीप गुप्ता ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।
Source link
