मुख्य बातें

इसराना में सात गांवों का हिंदू सम्मेलन: RSS प्रचारक बोले- आरक्षण से कमजोर हो रहा देश, जाति से ऊपर उठें हिंदू – Matlouda News

इसराना में सात गांवों का हिंदू सम्मेलन:  RSS प्रचारक बोले- आरक्षण से कमजोर हो रहा देश, जाति से ऊपर उठें हिंदू – Matlouda News

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को उपमंडल इसराना के गांव मांड़ी में सात गांवों के मंडल स्तर का हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र संघ प्रचारक प्रमुख एवं बाल विकास अध्यक्ष केदार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष पर पूरे देश में आयोजन हो रहे हैं। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य हिंदू संगठनों को जाति-पाति के बंधनों से ऊपर उठाकर एक सूत्र में पिरोना है। बढ़ती बिखराव की प्रवृत्ति पर जताई चिंता केदार ने आधुनिकता के दौर में समाज में बढ़ती बिखराव की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हम जातियों और आरक्षण के नाम पर बंट रहे हैं, जिससे देश और समाज कमजोर हो रहा है। उन्होंने सभी से एक साथ मिलकर देश व समाज की रक्षा करने का आह्वान किया। उनके अनुसार, देश तभी एकजुट हो सकता है जब हम सभी मिलकर समाज को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर खंड इसराना सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष मास्टर समेर सिंह घनघस ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को संगठित रहना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यदि यह जातियों और संगठनों में बंट गया तो इसका अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने ऋषि-मुनियों के ज्ञान और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखने की बात कही। संगठित रहने की आवश्यकता : घनघस मास्टर घनघस ने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि जब हम बिखरे हुए थे, तब हम गुलाम थे, और जब हम संगठित हुए, तब हमें आजादी मिली। इसलिए, वर्तमान समय में भी हमें संगठित रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में जिला सहकार्यवाह कंवर सिंह, खंड कार्यवाह राहुल शरोहा, भाजपा जिला महामंत्री रोशन लाल माहला, किसान मोर्चा तहसील कैंप अन्ना अध्यक्ष दिनेश घणघस, सरपंच सुमेर सिंह पुठ्ठर, संदीप शहरावत, उमेद शहरावत सहित अनेक महिलाएं भी उपस्थित रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *