मुख्य बातें

दुर्ग में टीचर ने स्टूडेंट्स के प्राइवेट पार्ट पर मारा: स्कूल में मोबाइल लाने पर शिक्षकों ने वाइस प्रिंसिपल के केबिन में छात्रों को लाठी-डंडे से पीटा, एफआईआर दर्ज – durg-bhilai News

दुर्ग में टीचर ने स्टूडेंट्स के प्राइवेट पार्ट पर मारा:  स्कूल में मोबाइल लाने पर शिक्षकों ने वाइस प्रिंसिपल के केबिन में छात्रों को लाठी-डंडे से पीटा, एफआईआर दर्ज – durg-bhilai News

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई में शिक्षकों द्वारा छात्रों के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के दो शिक्षकों ने मिलकर स्टूडेंट्स की जमकर पिटाई की है। जिससे उन्हें अंदरुनी चोटें आई है। एक स्टूडेंट्स के प्राइवेट पार्ट पर टीचर ने लात मारी है। पिता की शिकायत पर पुलगांव थाना में आरोपी शिक्षकों पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। नवोदय विद्यालय बोरई के जिन विद्यार्थियों के साथ मारपीट की बात सामने आ रही है उसमें कक्षा 10वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल हैं। पास में मोबाइल रखने की बात को लेकर पीटा
प्रार्थी पिता डोमन देशलहरा ने पुलिस को बताया कि बेटे ने फोन पर बताया कि मोबाइल रखने की बात पर उसे और उसके साथियों को वाइस प्रिंसिपल के कमरे में शिक्षक पीयूष कुमार और पीटी टीचर रविशंकर मंडलोई ने बुलाकर बेरहमी से पीटाई की है। अगले दिन पिता को दी जानकारी
बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना 21 फरवरी शनिवार की है। पिटाई के बाद स्टूडेंट्स ने घर में 22 फरवरी की रात करीब 10 बजे फोनकर जानकारी दी। छात्र के अनुसार 21 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच मोबाइल अपने पास रखने की बात को लेकर उसे पहले प्रिंसिपल ऑफिस में मोबाइल जमा कराने को कहा गया। इसके बाद वाइस प्रिंसिपल के कक्ष में बुलाकर लकड़ी के डंडे, हाथ-मुक्के और लात से मारपीट की गई। पीटी टीचर ने प्राइवेट पार्ट में मारी लात, सूजन आई
परिजनों ने आरोप लगाा है कि पीटी टीचर रविशंकर मंडलोई ने जूता पहनकर छात्र के प्राइवेट पार्ट पर लात मारी, जिससे उसके अंडकोष और जांघ में सूजन व दर्द हो गया। इसके अलावा 10 और अन्य छात्रों को पीटने का भी आरोप लगा है। 23 फरवरी को दोपहर 1:30 बजे जब पिता विद्यालय पहुंचे और प्रिंसिपल शंकर प्रसाद से पूछताछ की, तो उन्होंने घटना की जानकारी होने से इनकार किया। परिजनों ने कहा कि बिना अनुमति मोबाइल रखने की बात पर ऑफिस में बुलाकर हाथ-मुक्कों, लात-घूंसों और डंडे से इतना पीटना गलत है। छात्रों ने शिक्षकों पर मारपीट के दौरान अश्लील गालियां देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने किया दोनों को गिरफ्तार
छात्रों से मारपीट की शिकायत परिजनों ने नगपुरा पुलिस चौकी में की थी। इनकी शिकायत के बाद थाना पुलगांव में पोस्ट ग्रजुएट टीचर पीयूष कुमार (41) और पीटी टीचर रविशंकर मंडलोई (54) को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित छात्र के पिता ने संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *