मुख्य बातें

रेवाड़ी-सीकर रेल सेवा का ढेहर का बालाजी तक विस्तार: महेंद्रगढ़-कनीना से खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ – Narnaul News

रेवाड़ी-सीकर रेल सेवा का ढेहर का बालाजी तक विस्तार:  महेंद्रगढ़-कनीना से खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ – Narnaul News

खाटूश्याम मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेवाड़ी-सीकर-रेवाड़ी प्रतिदिन संचालित होने वाली रेल सेवा का विस्तार अब ढेहर का बालाजी स्टेशन तक किया जा रहा है। इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को मेले तक पहुंचने में अधिक सुविधा मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 54804, रेवाड़ी-ढेहर का बालाजी रेल सेवा 24 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक कुल 5 ट्रिप संचालित की जाएगी। यह ट्रेन प्रतिदिन रेवाड़ी से 15:10 बजे रवाना होकर सीकर स्टेशन पर 20:50 बजे पहुंचेगी तथा 21:00 बजे प्रस्थान कर 23:05 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी। साढ़े 12 पहुंचेगी रेवाड़ी इसी प्रकार गाड़ी संख्या 54803, ढेहर का बालाजी-रेवाड़ी रेल सेवा 25 फरवरी 2026 से 1 मार्च 2026 तक (5 ट्रिप) संचालित की जाएगी। यह ट्रेन ढेहर का बालाजी से प्रतिदिन 04:35 बजे रवाना होकर सीकर स्टेशन पर 06:40 बजे पहुंचेगी तथा 07:25 बजे प्रस्थान कर 12:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। होगा यात्रियों को फायदा रेलवे अधिकारियों के अनुसार खाटूश्याम मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु राजस्थान पहुंचते हैं। ऐसे में रेल सेवा के विस्तार से यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और भीड़ प्रबंधन में भी सहायता मिलेगी।इस विशेष रेल सेवा से हरियाणा और राजस्थान के श्रद्धालुओं को मेले में पहुंचने के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *