मुख्य बातें

लुधियाना में रिश्वत लेते पुलिस कर्मी गिरफ्तार: केस निपटाने के नाम 15 हजार रुपए ले रहा था, कचहरी परिसर से रंगेहाथ विजिलेंस ने पकड़ा – Ludhiana News

लुधियाना में रिश्वत लेते पुलिस कर्मी गिरफ्तार:  केस निपटाने के नाम 15 हजार रुपए ले रहा था, कचहरी परिसर से रंगेहाथ विजिलेंस ने पकड़ा – Ludhiana News

लुधियाना भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाते हुए लुधियाना विजिलेंस ब्यूरो ने आज पुलिसकर्मी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मी को जिला कचहरी (कोर्ट कॉम्प्लेक्स) की पांचवीं मंजिल से 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए हिरासत में लिया गया। केस रफा-दफा करने के बदले मांगे थे पैसे सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया पुलिसकर्मी थाना 8 में तैनात बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने किसी पुराने केस के निपटारे और मामले को रफा-दफा करने के बदले में पीड़ित से पैसों की मांग की थी। सौदा तय होने के बाद जैसे ही पुलिसकर्मी ने कोर्ट परिसर की पांचवीं मंजिल पर रिश्वत की राशि पकड़ी पहले से जाल बिछाकर बैठी विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया। विजिलेंस अधिकारियों ने की पुष्टि इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हमने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। अभी मामले की शुरुआती जांच और कागजी कार्रवाई जारी है। जैसे ही जांच पूरी होगी मामले की विस्तृत जानकारी और एफआईआर का विवरण साझा किया जाएगा। कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप दोपहर के समय हुई इस अचानक कार्रवाई से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। विजिलेंस की टीम आरोपी को अपने साथ दफ्तर ले गई है, जहां उससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस मामले में क्या कोई अन्य अधिकारी भी शामिल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *