मुख्य बातें

शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर एड्स चेकिंग कैंप: 2 HIV पॉजिटिव मिले, विशेष अभियान में 225 की स्क्रीनिंग – Sheikhpura News

शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर एड्स चेकिंग कैंप:  2 HIV पॉजिटिव मिले, विशेष अभियान में 225 की स्क्रीनिंग – Sheikhpura News

बिहार में HIV एड्स मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को जांच तेज करने का निर्देश दिया है। इसी कड़ी में शेखपुरा में एक विशेष जागरूकता और जांच अभियान चलाया गया। शुक्रवार को शेखपुरा रेलवे स्टेशन और बुधौली बाजार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर लगाए गए शिविर में दूसरे राज्यों से लौट रहे प्रवासी मजदूरों और यात्रियों की एचआईवी जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मात्र 15 मिनट में जांच कर मौके पर ही रिपोर्ट उपलब्ध कराई। 400 लोगों की जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया इस शिविर में 400 लोगों की जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें दोपहर तक 225 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी थी। जांच के दौरान दो लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। शिविर में सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार, एड्स परामर्शदाता सुनीता कुमारी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार ने बताया कि दूसरे राज्यों में काम करने वाले कुछ मजदूर असुरक्षित यौन संबंधों के कारण संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। समय पर जांच और उपचार बेहद जरूरी उन्होंने आगे कहा कि घर लौटने के बाद वे अनजाने में अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी जोखिम उत्पन्न कर सकते हैं। ऐसे में समय पर जांच और उपचार बेहद जरूरी है। इस विशेष कैंप का उद्देश्य संक्रमित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें समुचित इलाज से जोड़ना तथा संक्रमण के प्रसार को रोकना है। साथ ही, बुधौली बाजार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर भी बाहर से आए लोगों की पहचान कर उनकी जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शेखपुरा जिले में लगभग 800 HIV संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। विभाग का मानना है कि इस तरह के नियमित जांच अभियान से संक्रमित व्यक्तियों की सही पहचान संभव होगी और बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *