मुख्य बातें

नारनौल में 3.78 करोड़ से बदलेगी शोभा सागर की सूरत: 17वीं शताब्दी की धरोहर को मिलेगा नया जीवन, 8 माह में काम पूरा करने का दावा – Narnaul News

नारनौल में 3.78 करोड़ से बदलेगी शोभा सागर की सूरत:  17वीं शताब्दी की धरोहर को मिलेगा नया जीवन, 8 माह में काम पूरा करने का दावा – Narnaul News

हरियाणा के नारनौल का कभी शहर की प्यास बुझाने वाला और नारनौल की पहचान माना जाने वाला ऐतिहासिक शोभा सागर तालाब अब फिर से नए स्वरूप में नजर आएगा। वर्षों की उपेक्षा के बाद हरियाणा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी बी एंड आर) ने तालाब के पुनर्विकास के लिए 3.78 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया है। परियोजना के दूसरे चरण में तालाब की गहराई बढ़ाने, किनारों को मजबूत करने, जलभराव क्षमता सुधारने और आसपास हरियाली विकसित करने जैसे कार्य किए जाएंगे। विभाग का उद्देश्य वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ शहरवासियों को एक बेहतर सार्वजनिक और प्राकृतिक स्थल उपलब्ध कराना है। ऑनलाइन हुआ टेंडर विभाग के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई। इसके लिए बोली भी लग चुकी है। अधिकारियों का दावा है कि पारदर्शी प्रक्रिया के तहत एजेंसी चयन के बाद करीब 8 माह में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 17वी शताब्दी से जुड़ा शोभा सागर तालाब का इतिहास करीब 17वीं शताब्दी से जुड़ा है। इसका निर्माण राय बाल मुकुंद ने कराया था। समय के साथ तालाब में गाद जमने, रखरखाव की कमी और अतिक्रमण के कारण इसकी स्थिति खराब होती चली गई। सौंदर्यीकरण की हो चुकी शुरूआत वर्ष 2025 में पहले चरण के तहत करीब 3.60 करोड़ रुपए खर्च कर तालाब के सौंदर्यीकरण की शुरुआत की गई थी, लेकिन कई कार्य अधूरे रह गए थे। अब दूसरे चरण के जरिए प्रशासन इसे शहर के प्रमुख इको-टूरिज्म और पर्यावरणीय केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी में है। नई पहचान बना रहा शोभा सागर तालाब जल संरक्षण के साथ-साथ नारनौल के पर्यटन मानचित्र पर भी नई पहचान बना सकता है। वहीं शहरवासियों को उम्मीद है कि इस बार परियोजना पूरी तरह जमीन पर उतरकर तालाब को उसका पुराना गौरव वापस दिलाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *