मुख्य बातें

अंबाला में मंत्री विज के घर पहुंचे CM सैनी: कई मिनट तक मीटिंग की, स्वास्थ्य को लेकर चर्चा हुई; बजट सेशन में आने पर संशय – Ambala News

अंबाला में मंत्री विज के घर पहुंचे CM सैनी:  कई मिनट तक मीटिंग की, स्वास्थ्य को लेकर चर्चा हुई; बजट सेशन में आने पर संशय – Ambala News

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने मंत्री अनिल विज के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच अंबाला कैंट स्थित विज के घर पर काफी देर तक बातचीत हुई। इस दौरान सीएम सैनी ने उनका हालचाल जाना। करीब 10 दिन पहले नहाते समय फिसलकर गिरने से उनके दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया था। जिसके बाद डॉक्टरों ने उनके पैर पर प्लास्टर कर एक महीने बेड रेस्ट की सलाह दी थी। विधानसभा सेशन के दौरान भी विज सदन नहीं पहुंच सके। स्पीकर को लेटर लिखकर उन्होंने इस संबंध में जानकारी दी थी। पिछले दिनों उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें विज ‘चल री सजनी अब क्या सोचे…’ गाना गुनगुना रहे आए थे। इससे पहले भी मंत्री विज को बाथरूम में फिसलने के कारण पैर में फ्रैक्चर हो चुका है। तब मोहाली एक अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई थी। विधानसभा सत्र में नहीं हो पा रहे शामिल
20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू हो चुका है। जिसमें विज अब तक शामिल नहीं हुए। इससे पहले 19 फरवरी को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की मीटिंग में भी विज शामिल नहीं हो सके थे। इसमें मंत्री अनिल विज को शामिल होना था, लेकिन दोनों पैरों में फ्रैक्चर डॉक्टरों ने उन्हें एक माह बेड रेस्ट की सलाह दी है। 2 मार्च को सदन में बजट पेश होगा, जिसमें उनके आने पर अभी संशय बना हुआ है। 3 बार झेल चुके फैक्चर, 2 बार बाथरूम में फिसले ————– यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा के मंत्री अनिल विज के दोनों पैरों में फ्रैक्चर: नहाते समय फिसले; रेस्ट के दौरान ‘चल री सजनी’ सॉन्ग गुनगुनाते का VIDEO सामने आया हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। अंबाला स्थित घर पर नहाते समय वह वॉशरूम में फिसल गए। डॉक्टरों ने उनके दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ाया है, साथ ही उन्हें एक महीने के बेड रेस्ट की सलाह दी है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *