हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नए कोर्स और विषय शुरू करने, कई कोर्सों की सीटें बढ़ाने तथा कुछ विषयों को बंद करने का फैसला लिया है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार प्रदेशभर के कॉलेजों में साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स और प्रोफेशनल कोर्सों का विस्तार किया गया है। वहीं जिन विषयों में विद्यार्थियों की संख्या कम रही, उन्हें बंद किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि यदि किसी कोर्स में विद्यार्थियों की संख्या 20 से कम रहती है तो संबंधित कॉलेज विश्वविद्यालय की अनुमति से उसे बंद कर सकेगा। उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि नए कोर्स शुरू करने से पहले संबंधित विश्वविद्यालय और एआईसीटीई जैसी सक्षम संस्थाओं से मंजूरी लेना अनिवार्य होगा। गुरुग्राम, हिसार और महेंद्रगढ़ को सबसे ज्यादा फायदा सरकार ने गुरुग्राम, हिसार, महेंद्रगढ़, रोहतक और करनाल के कॉलेजों में बड़ी संख्या में नए कोर्स मंजूर किए हैं। गुरुग्राम के सेक्टर-9 कॉलेज में एमएससी केमिस्ट्री और जूलॉजी, जबकि सेक्टर-14 महिला कॉलेज में कंप्यूटर साइंस और एमएससी बॉटनी शुरू की जाएगी। हिसार के जीसी हिसार में एमएससी बॉटनी, बीए हिंदी मेजर और बीएससी जूलॉजी जैसे कोर्स शुरू होंगे। वहीं महेंद्रगढ़ और नारनौल के कॉलेजों में एमएससी फिजिक्स, एमए हिंदी, एमए साइकोलॉजी और बीएससी मैथ जैसे नए विकल्प विद्यार्थियों को मिलेंगे। पंचकूला और आसपास के कॉलेजों में फिजिकल एजुकेशन सरकार ने कई कॉलेजों में फिजिकल एजुकेशन विषय शुरू करने की मंजूरी दी है। पंचकूला जिले के जीसी मोरनी और जीसी रायपुररानी में भी फिजिकल एजुकेशन शुरू होगा। इसके अलावा अंबाला, जींद, करनाल, कैथल, फतेहाबाद और झज्जर के कई कॉलेजों में भी यह विषय जोड़ा गया है। कई कॉलेजों में सीटें बढ़ीं प्रदेश के कई कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ाई गई है। गुरुग्राम के जीसी सेक्टर-9 में बीकॉम की 40 अतिरिक्त सीटें और एमकॉम की 10 अतिरिक्त सीटें मंजूर हुई हैं। जींद, कैथल और नूंह के कॉलेजों में बीएससी लाइफ साइंस और बीए की सीटें बढ़ाई गई हैं। ये विषय हुए बंद सरकार ने कुछ विषयों को बंद करने का निर्णय भी लिया है। जीसीडब्ल्यू करनाल में बीए पंजाबी, जबकि जीसीडब्ल्यू हिसार में संस्कृत कंपल्सरी और हिंदी इलेक्टिव विषय बंद किए जाएंगे। कॉलेजों को दिए गए निर्देश
Source link
