पूर्णिया के NH 107 पर LPG गैस लदे भारी भरकम ट्रक और मुर्गा लदे पिकअप वैन में जबरदस्त टक्कर हो गई। ये हादसा इतना जबरदस्त था कि न सिर्फ दोनों गाड़ी की आगे का ढांचा बिगड़ गया, बल्कि दोनों बीच सड़क पर पलटी खा गए। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत नाजुक है। घटना जानकीनगर थाना के पूर्णिया सहरसा NH 107 मार्ग पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही जानकीनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर थाने ले गई है। जबकि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा के समसी निवासी के रूप में हुई है। ट्रक चालक सैनी यादव ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण विपरीत दिशा से आ रहे मुर्गा लदे पिकअप वैन और LPG गैस सिलेंडर लदे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि मुर्गा वाला पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गया। घायल अस्पताल में भर्ती हादसे में पिकअप पर सवार खलासी की मौके पर ही पिकअप वैन से दबकर मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक और ट्रक चालक सैनी यादव दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय मौके पर जुटे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल और फिर उनकी नाजुक हालत को देखते हुए GMCH पूर्णिया रेफर कर दिया गया। जहां घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने ले आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी देते हुए जानकीनगर थाना अध्यक्ष परिलक्षित पासवान ने बताया की मृतक और घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। सूचना पाकर परिजन पूर्णिया के लिए रवाना हो चुके हैं।
Source link
