हांसी में स्थित आम आदमी पार्टी (AAP) पार्टी कार्यालय पर ने शनिवार को शराब घोटाले में अरविंद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य नेताओं को कोर्ट द्वारा बरी किए जाने पर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने इसे सत्य, संविधान और ईमानदार राजनीति की जीत बताया और भाजपा पर राजनीतिक द्वेष का आरोप लगाया। जिला कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोरखी ने इस फैसले को केवल शीर्ष नेताओं की व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की विजय बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सत्ता की राजनीति के तहत AAP नेतृत्व को झूठे मामलों में फंसाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया। सोरखी ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के जरिए बदनाम करने की कोशिश की गई, लेकिन न्यायालय के निर्णय ने सभी आरोपों को निराधार साबित कर दिया। सच्चाई को नहीं दबाया जा सकता : सोरखी सोरखी ने आगे कहा कि सच्चाई को दबाया जा सकता है, लेकिन हराया नहीं जा सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता सब देख रही है और लोकतंत्र में अंतिम निर्णय जनता ही देती है। आने वाले समय में झूठ और साजिश की राजनीति का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से मिलेगा। सोरखी ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, पारदर्शिता और जनकल्याण की राजनीति करती है, जबकि विरोधी दल केवल आरोपों और दुष्प्रचार में विश्वास रखते हैं। उन्होंने दोहराया कि हांसी में पार्टी रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। सच्चाई की राह पर डटे रहने का संकल्प लिया अंत में, सोरखी ने कहा कि यह समय केवल जश्न का नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति और अधिक प्रतिबद्धता का है। उन्होंने संकल्प लिया कि आम आदमी पार्टी सच्चाई की राह पर डटी रहेगी और जनता के हक की लड़ाई जारी रखेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि इस निर्णय से न्यायपालिका पर जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और इसे ईमानदार राजनीति की एक नई शुरुआत बताया।
Source link
