![]()
पलवल जिले के हथीन में रविवार को प्रजापति समाज द्वारा एक होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग मंत्री धर्मवीर प्रजापति और राजस्थान माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टांक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में प्रजापति समाज के लोग पहुंचे। समाज के लोगों ने दोनों नेताओं का स्वागत किया और शहर में एक रोड शो भी निकाला। फूलों की होली खेली लगभग एक घंटे के रोड शो के बाद, दोनों नेताओं ने समाज के लोगों के साथ फूलों की होली खेलकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और होली गीतों का आनंद लिया गया। नेताओं ने मंच से उतरकर कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ भी फूलों की होली खेली। भाईचारे का त्योहार बताया मंत्री धर्मवीर प्रजापति और चेयरमैन प्रहलाद राय टांक ने होली को प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व बताया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें सभी भेदभाव भुलाकर खुशियां बांटने का संदेश देता है। उन्होंने समाज को एकजुट करने, शिक्षा को बढ़ावा देने और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। ये लोग रहे मौजूद इस अवसर पर भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय सचिव ओमकरण प्रजापति, संस्थापक सदस्य और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें प्रजापति रमेश टांक, प्रजापति जयसिंह वर्मा, राजेश दुजाना, सतीश सरोहा, कुसुम गोला, एडवोकेट दिनेश कुमार डकोरिया, प्रियंका प्रजापति, विनोद डीग, महेश एडवोकेट, दिनेश प्रजापति और डॉक्टर शिव कुमार गोला शामिल थे।
Source link
