मुख्य बातें

आजमगढ़ में होलिकादहन के साथ शुरू हुआ होली का त्योहार: ग्रहण के कारण एक दिन पहले जलाई गई होलिका, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल – Azamgarh News

आजमगढ़ में होलिकादहन के साथ शुरू हुआ होली का त्योहार:  ग्रहण के कारण एक दिन पहले जलाई गई होलिका, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल – Azamgarh News

आजमगढ़ जिले में होली के त्यौहार के पहले होलिका दहन कार्यक्रम एक दिन पहले ही संपन्न कराया गया। पूरे देश में लगने वाले ग्रहण के कारण सोमवार की रात्रि 1:30 बजे आजमगढ़ जिले में 3000 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिले में होलिका दहन कार्यक्रम में किसी तरह की समस्या और व्यवस्था न होने पाए इसको लेकर प्रशासन ने सीसीटीवी के माध्यम से होलिका दहन कार्यक्रम की निगरानी करवाई। इसके साथ ही सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था। जिससे कि किसी भी तरह से माहौल बिगड़ने न पाए। इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए श्री दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी का कहना है कि होलिका दहन के लिए पंडित जी लोगों से बात करने पर बताया था कि रात्रि 1:00 बजे के बाद ही होलिका दहनकिया जाएगा। अगले दिन ग्रहण लगने के कारण एक दिन पूरी होलिका दहन कार्यक्रम कराया गया। होलिका दहन के बाद शुरू हो जाएगा होली का त्यौहार
जिले में होलिका दहन कार्यक्रम के बाद होली का त्योहार शुरू हो जाएगा। हालांकि मंगलवार को पड़ने वाले ग्रहण के कारण शाम 7:00 के बाद होली का माहौल बनने लगेगा। आजमगढ़ जिले में होली के 1 दिन पूर्व बुढ़वा की बारात निकलती है इसके साथ ही कपड़ा फाड़ होली खेली जाती है। जो कि दूर तक मशहूर है। यही कारण है की बड़ी संख्या में लोग कपड़ा फाड़ होली में शामिल होते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *