मुख्य बातें

टूरिस्ट वीजा पर गए कई पंजाबी दुबई में फंसे: अधिकतर के वीजा और पैसे हो रहे खत्म, लोगों के हेल्पलाइन पर आए फोन – Chandigarh News

टूरिस्ट वीजा पर गए कई पंजाबी दुबई में फंसे:  अधिकतर के वीजा और पैसे हो रहे खत्म, लोगों के हेल्पलाइन पर आए फोन – Chandigarh News

पंजाब से टूरिस्ट वीजा पर अरब देशों में गए लोग इजराइल और ईरान की लड़ाई की वजह से फंस गए हैं। अधिकतर लोग दुबई में फंसे हैं। हालांकि हमारे पास अभी तक कोई अधिकारिक आंकड़ा नहीं है। यह बात दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में पंजाब के एनआरआई मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने की। जो लोग फंसे हैं, उनकी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल्स आ रही है। लोगों का कहना है कि उनका वीजा खत्म होने वाला है , पैसे भी समाप्त हो रहे हैं। टिकट बार-बार कैंसिल होने से दिक्कत आ रही है। सुबह से अब तक करीब 150 लोगों की कॉल आ चुकी हैं। लोग अलग-अलग देशों में फंसे हैं। कुछ लेबर के तौर पर गए , कर्मचारी या वीजा होल्डर के रूप में वहां रुके हुए हैं। हेल्पलाइन नंबर पहले जारी किए गए है मंत्री रवजोत ने बताया कि सरकार की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। अलग-अलग दूतावासों के नंबर भी साझा किए गए हैं, ताकि वहां फंसे लोग सीधे संपर्क कर सकें। हालांकि ओमान की एंबेसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस मामले में संबंधित मंत्रालय से भी समन्वय किया गया है। पंजाब से बड़ी संख्या में लोग लेबर क्लास में अरब देशों में काम करने गए थे। केंद्र से मिलने का समय मांगा मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने खुद एक्सर्टन अफेयर मिनिस्ट्री से समय मांगा है, ताकि विदेशों में फंसे लोगों की शिकायतों का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि समय बेहद अहम है। हेल्पलाइन पर जो मैसेज और कॉल आ रहे हैं, उनमें अधिकतर लोग टूरिस्ट वीजा पर गए हुए हैं। अक्टूबर से मार्च तक मिडिल ईस्ट में पर्यटन का सीजन होता है। ऐसे में कई लोग सीमित पैसे लेकर वहां गए थे और अब वीजा और पैसे दोनों खत्म होने से परेशान हैं। इसी वजह से सरकार के पास लगातार संपर्क किया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री और विभाग की ओर से बैठक के लिए समय मांगा गया था, लेकिन अभी तक मंत्रालय से अपॉइंटमेंट नहीं मिला है। दोबारा रिमाइंडर भी भेजा गया है। उन्होंने कहा कि विभाग और राज्य सरकार को अब तक समय नहीं दिया गया है, जबकि मामला गंभीर है और तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से कोई विशेष रेस्क्यू फ्लाइट शुरू नहीं की गई है। हालांकि ओमान एयरलाइंस की अबू धाबी से उड़ानें कल से शुरू हुई हैं और आज भी कुछ फ्लाइट्स उतरी हैं। उम्मीद है कि यूएई से भी जल्द उड़ानें शुरू हो सकती हैं। अभी दो से तीन उड़ानें आ-जा रही हैं। मंत्री ने सभी डीसी से वीडियो से संपर्क किया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी के नेतृत्व में पंजाब के सभी उपायुक्तों (डीसी) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) के माध्यम से विशेष बैठक हुई। यह बैठक मध्य पूर्व के देशों की मौजूदा स्थिति को लेकर हुई है। बैठक के दौरान वहां रह रहे पंजाबियों की सुरक्षा और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण चर्चा हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *