मुख्य बातें

नीतीश ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन: बोले- नई सरकार को मेरा सहयोग रहेगा; JDU ऑफिस में तोड़फोड़, तेजस्वी ने कहा- हाईजैक किया – Patna News




बिहार के CM नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने इसका ऐलान खुद अपने एक्स पर किया है। नीतीश कुमार ने लिखा है कि, ‘संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। बिहार की नई सरकार को मेरा सपोर्ट रहेगा।’ नीतीश के ऐलान पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि, बिहार में महाराष्ट्र मॉडल बीजेपी ने लागू किया है। भाजपा ने नीतीश कुमार को इतना टॉर्चर किया कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ रहा है। बीजेपी अपनी सहयोगी पार्टी को खत्म कर देती है। इधर, अमित शाह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। उसके बाद नीतीश कुमार, नितिन नवीन और शाह एक ही गाड़ी से विधानसभा पहुंचे। यहां नितिन,नवीन और नीतीश कुमार समेत NDA के कैंडिडेट ने नामांकन किया। अब नीतीश कुमार का पूरा पोस्ट सीएम नीतीश कुमार आज नामांकन करने विधानसभा जा सकते हैं। इधर, सीएम नीतीश के राज्यसभा के लिए नामांकन की खबरों की बीच जदयू कार्यकर्ता सीएम हाउस पहुंचने लगे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि, नीतीश कुमार बिहार के हैं। उन्हें कहीं नहीं जाने देंगे। हम अपनी जान दे देंगे। CM हाउस के बाहर कार्यकर्ता रो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने CM हाउस जा रहे बीजेपी कोटे के मंत्री सुरेंद्र मेहता, JDU MLC संजय गांधी और JDU विधायक प्रेम मुखिया को भगा दिया। खबर से जुड़े हाईलाइट्स CM हाउस के बाहर से आई कुछ तस्वीरें… ये खबरें भी पढ़ें बिहार की सियासी हलचल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *