मुख्य बातें

हरियाणा ATS का डिपार्टमेंटल स्ट्रक्चर फाइनल: IGP लीड करेंगे, 575 कर्मचारी-अधिकारी होंगे; 481 रेग्यूलर भर्तियां होंगी, 94 कॉन्ट्रैक्चुअल – Haryana News

हरियाणा ATS का डिपार्टमेंटल स्ट्रक्चर फाइनल:  IGP लीड करेंगे, 575 कर्मचारी-अधिकारी होंगे; 481 रेग्यूलर भर्तियां होंगी, 94 कॉन्ट्रैक्चुअल – Haryana News

हरियाणा सरकार ने एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) का डिपार्टमेंटर स्ट्रक्चर फाइनल कर दिया है। मानव संसाधन विभाग की ओर से 575 कर्मचारी और अधिकारियों की भर्ती की जाएगी। इनमें 481 रेग्यूलर और 94 कॉन्ट्रैक्चुअल पद भरे जाएंगे। वित्तीय शक्तियां पंजाब वित्तीय नियमों (जैसा कि हरियाणा राज्य पर लागू है) के तहत शक्तियों का प्रयोग करने के लिए, इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP), एटीएस ‘कंट्रोलिंग ऑफिसर’ होंगे। पुलिस अधीक्षक (SP), हेडक्वार्टर एटीएस के ऑफिस चीफ होंगे। मानव संसाधन (HR) पुलिस विभाग, एफएसएल, अभियोजन विभाग (PD) और फाइनेंस डिपार्टमेंट से डेप्यूटेशन पोस्टिंग के आधार पर लिया जाएगा। कॉन्ट्रैक्चुअल एचआर सरकार के निर्देशों के अनुसार एप्रूव्ड सोर्सेस से नियुक्त किए जाएंगे। ATS को क्या- क्या मिलेगा हरियाणा सरकार की ओर से एटीएस को आवश्यक ऑफिस, रेजीडेंशियल सुविधा, ट्रांसपोर्ट एवं अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर दिया जाएगा। हाईटेक एटीएस ट्रेनिंग एरिया के लिए जमीन चिन्हित की जाएगी, जिसमें इनडोर-आउटडोर फायरिंग रेंज, स्ट्रेटजिक ड्राइविंग प्रेक्टिस, बाधाओं सहित आउटडोर ट्रेनिंग, रूम इन्टरफ्रेरेंस ट्रेनिंग की सुविधा दी जाएगी। एटीएस हाईटेक मॉनिटरिंग टैक्नालॉजी, वेपन, बख्तरबंद वाहनों, कम्यूनिकेशन, कंप्यूटरिंगग एवं अन्य डिवाइस दी जाएंगी। पढ़िए… रैंक वाइज पोस्ट एटीएस को लीड आईजीपी लेवल का आईपीएस अफसर करेगा। इसके बाद 4 आईपीएस रैंक के अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक (SP) की जिम्मेदारी दी जाएगी। 9 डिप्टी एसपी रखे जाएंगे। एक डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी, दो असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी, असिस्टेंट डायरेक्टर (बेलेस्टिक), दो सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर रखे जाएंगे। इसके अलावा दो पोस्ट सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट की रखी गई हैं। साइंटिफिक असिस्टेंट (एक्सप्लोसिव) की एक पोस्ट, लैब असिस्टेंट (एक्सप्लोसिव) की पोस्ट एटीएस में आवंटित की गई है। ऐसा होगा मिनिस्ट्रियल- स्टाफ स्ट्रक्चर मिनिस्ट्रियल-अदर स्टाफ को सेक्शन ऑफिसर (अकाउंट) लीड करेगा। इसकी एक पोस्ट होगी। एक पोस्ट ऑफिस सुरपरिटेंडेंट और दो पोस्ट डिप्टी सुपरिटेंडेंट की रखी गई हैं। अन्य स्टाफ की कैटेगरी में एक पर्सनल असिस्टेंट, चार असिस्टेंट, आठ क्लर्क और तीन पोस्टें सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर की रखी गई हैं। 24 पद एक्सक्लूसिव क्लर्किल कैडर के होंगे एक्सक्लूसिव क्लर्क कैडर में एक इंस्पेक्टर, एक सब- इंस्पेक्टर, दो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, चार हेड कॉन्स्टेबल, आठ कॉन्स्टेबल, एक सब इंस्पेक्टर (अकाउंट), एक असिस्टेंट सब- इंस्पेक्टर अकाउंट, दो हेड कॉन्स्टेबल अकाउंट और चार कॉन्स्टेबल अकाउंट के पद रखे गए हैं। जनरल ड्यूटी की अलग कैटेगरी एटीएस की जनरल कैटेगरी में 17 इंस्पेक्टर, 20 सब- इंस्पेक्टर, 70 असिस्टेंट सब- इंस्पेक्टर, 120 हेड कॉन्स्टेबल, 186 कॉन्स्टेबल के पदों को शामिल किया गया है। कॉन्ट्रैक्चुअल के 94 पद होंगे। इनमें सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर (सीनियर सिस्टम एनालिस्ट), डिजिटल फोरेंसिक परीक्षक (सिस्टम विश्लेषक), नेटवर्किंग निगरानी और आक्रामक अवरोधन विशेषज्ञ (सिस्टम विश्लेषक), एटीएस हॉर्स और एटीएस पीएसएस के लिए प्रोग्रामर/डेटा विश्लेषक, नक़्शानवीस, कुक, एटीएस पीएस जल वाहक, सफाईकर्मी, माली, एटीएस मुख्यालय, एटीएस पुलिस स्टेशन, विशेष ऑपरेशन इकाइयां, चपरासी के पद शामिल किए गए हैं। 35 करोड़ रुपए खर्च होंगे कर्मचारियों के वेतन और भत्तों के लिए 35 करोड़ 40 लाख 30 हजार 608 रुपए का अतिरिक्त वार्षिक खर्च सरकारी खजाने पर पड़ेगा। एटीएस के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दो मार्च को पेश किए बजट में आवंटित कर दिए हैं। अब जल्द ही इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मूल वेतन का 30% विशेष भत्ता मिलेगा गृह मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित आदर्श आतंकवाद विरोधी सेवा संरचना में आतंकवाद विरोधी कार्यों के लिए उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए वित्तीय प्रोत्साहनों की सिफारिश की गई है। एटीएस के गठन में यह प्रस्ताव रखा गया है कि आतंकवाद विरोधी सेवा में तैनात-संलग्न पुलिस अधिकारियों (कॉन्स्टेबल से डीएसपी रैंक तक) के साथ-साथ तोड़फोड़ विरोधी जांच दल और बम निरोधक दल के सदस्यों को मूल वेतन का 30 प्रतिशत विशेष भत्ता के रूप में दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *