सिरसा जिले में कालांवाली पुलिस की CIA टीम ने शुक्रवार देर शाम दो व्यक्तियों को 44 लाख रुपए के कैश के साथ पकड़ा है। सूत्रों के अनुसार, ये दोनों व्यक्ति अपनी इनोवा गाड़ी (नंबर HR 59B 0016) में कालांवाली से सिरसा की ओर जा रहे थे। उन्हें ओढ़ां से पन्नीवाला के पास रोका गया। बरामद कैश CIA के कब्जे में है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान साहिल (एचडीएफसी बैंक कर्मचारी, वार्ड नंबर 10, कालांवाली) और मनजीत गोयल ठेकेदार उर्फ मोनू (वार्ड नंबर 13, मंडी कालांवाली) के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में अन्य बैंक कर्मचारियों और फैक्ट्री मालिकों के भी शामिल होने की संभावना है। यह भी बताया जा रहा है कि जब्त की गई राशि हवाला की हो सकती है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को छोड़ा CIA इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों व्यक्तियों को छोड़ दिया गया है। बरामद 44 लाख रुपए की राशि ओढ़ां में जमा करवा दी गई है और आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है। आगामी कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जाएगी। व्यक्ति बोला- बैंक में जमा कराने जा रहा था पुलिस पूछताछ में मनजीत गोयल ने बताया कि कालांवाली मंडी में उनकी दुकान नंबर-97 है। कालांवाली के बैंक ने पैसे जमा करने से मना कर दिया था, जिसके कारण वह यह रकम सिरसा के बैंक में जमा करवाने जा रहा था। साहिल ने बताया कि उसे सिरसा जाना था और उसने मनजीत गोयल से लिफ्ट मांगी थी।
Source link
