मुख्य बातें

फतेहाबाद में कन्फैक्शनरी संचालक पर हमला: हाथ टच होने पर हुआ विवाद; बोला- पूरे परिवार ने लाठियों से पीटा – Fatehabad (Haryana) News

फतेहाबाद में कन्फैक्शनरी संचालक पर हमला:  हाथ टच होने पर हुआ विवाद; बोला- पूरे परिवार ने लाठियों से पीटा – Fatehabad (Haryana) News

फतेहाबाद के तहसील चौक स्थित श्याम मंदिर के पास एक कन्फैक्शनरी संचालक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। कन्फैक्शरी संचालक ने सिर में ईंट मारने का आरोप लगाया है। घायल अवस्था में कन्फैक्शनरी संचालक को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें युवक हमला करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। कन्फैक्शनरी संचालक नीरज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात को वह अपनी दुकान बंद करके भाई की दुकान पर गया था। भाई ने कहा कि होटल से सब्जी ले आ, खाना खाने के बाद घर चलेंगे। मैंने धर्मशाला में बाइक खड़ी की। वहां चार-पांच लोग वाटर कूलर के पास खड़े होकर शराब पी रहे थे। वे सभी आसपास के ही थे। हाथ टच होने पर हुआ विवाद नीरज ने बताया कि वह भी उनके साथ खड़ा हो गया। उसी दौरान उसका हाथ एक से टच हो गया। इस पर पड़ोसी ने कहा कि थप्पड़ क्यों मारा। मैंने कहा कि प्यार से हाथ भिड़े हैं, थप्पड़ नहीं मारा। इसके बाद उन्होंने मेरी गर्दन पकड़ ली। इसके बाद में वो दुकान पर गए। दुकान पर उसका परिवार भी आ गया। उसकी बहनें तक आ पहुंची। 6 भाई, तीन भांजों और तीनों बहनों ने लाठियों से हमला किया है। 15-20 मिनट में ही किया हमला नीरज ने बताया कि 10 से 15 मिनट के अंदर-अंदर इन्होंने जानलेवा हमला कर दिया। एक ने तो छुरी कर ले रखी थी। मेरे सिर पर ईंट मारी गई। इसके बाद मैं बेहोश होकर मंदिर के बाहर गिर गया। उसके बाद मुझे हॉस्पिटल जाकर होश आया। SHO बोले- घायल के बयान लेकर जांच की जा रही सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि घायल के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी मामले में दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *