मुख्य बातें

ऊना में युवक का शव मिला, पास सिरिंज मिली: मृतक पंजाब के जैजों निवासी था, नशे के ओवर डोज से मौत होने की आशंका – Una News

ऊना में युवक का शव मिला, पास सिरिंज मिली:  मृतक पंजाब के जैजों निवासी था, नशे के ओवर डोज से मौत होने की आशंका – Una News

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली पुलिस थाना क्षेत्र के जननी में क्रशर रोड पर एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान पंजाब के जैजों निवासी 18 वर्षीय सौरव पुत्र संतोख सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल से पुलिस को मृतक की बाइक, एक सिरिंज और कुछ अन्य सामान मिला है। शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत नशे के ओवरडोज के कारण हुई होगी, क्योंकि मौके से सिरिंज बरामद हुई है। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। हरोली पुलिस को रविवार को जननी के पास क्रशर रोड पर एक अज्ञात युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही हरोली थाना के सब इंस्पेक्टर अशोक मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान ही मृतक की पहचान सौरव पुत्र संतोख सिंह निवासी जैजों के रूप में हुई। हरोली थाना प्रभारी सुनील कुमार ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे के इस दलदल से बचाने के लिए माता-पिता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने चिट्टा बेचने वाले अपराधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया, जिसमें सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने पुष्टि की कि मृतक की पहचान हो चुकी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *