पलवल जिले के सदर थाना क्षेत्र के फुलवाड़ी गांव में घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित अरुण की शिकायत पर 16 नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होली का त्योहार मना रहा था परिवार सदर थाना प्रभारी सुंदरपाल के अनुसार, फुलवाड़ी गांव के अरुण ने अपनी शिकायत में बताया कि 4 मार्च को वह अपने परिवार के साथ घर पर होली का त्योहार मना रहा था। इसी दौरान सुमित, बादल, सोनू, मोनू, दीपक, राहुल, राजवीर, पप्पू, नानक, पिरसात, कमलेश, रानी, विमला, पुष्पा, मनीषा और 4-5 अन्य लोग उनके घर के बाहर आए और गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने छत से फेंके पत्थर आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने छत से पत्थर फेंके और डंडों, कुल्हाड़ी व कंडे से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में अरुण, संदीप, उनकी मां रूपवंती और पिता ओमप्रकाश घायल हो गए। ओमप्रकाश को गंभीर चोट लगने के कारण पलवल अस्पताल से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। चेहरे की हड्डी में फ्रैक्चर शिकायत में आरोप लगाया गया कि हमलावर उनकी सोने की चेन और करीब 20 हजार रुपए लूटकर ले गए। साथ ही, पुलिस में कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस जांच के दौरान अरुण के सीटी स्कैन में चेहरे की हड्डी में फ्रैक्चर पाया गया, जबकि संदीप और रूपवंती की रिपोर्ट सामान्य बताई गई। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस की तस्दीक में फिलहाल घर में घुसने और सोने की चेन व रुपए ले जाने की पुष्टि नहीं हो पाई है। सदर थाना पलवल में इस संबंध में केस दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि घर में घुसकर हमला करने और सोने की चेन व पैसे लूटने से संबंधित कोई तथ्य मिलेगा, तो धाराएं जोड़ दी जाएंगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Source link
