मुख्य बातें

7 मजदूरों की मौत छिपाने की कोशिश: गुरुग्राम से भिवाड़ी भेजे शव, सोसाइटी के बाहर बाउंसर तैनात किए; पुलिस के पास राजस्थान से आई सूचना – gurugram News

7 मजदूरों की मौत छिपाने की कोशिश:  गुरुग्राम से भिवाड़ी भेजे शव, सोसाइटी के बाहर बाउंसर तैनात किए; पुलिस के पास राजस्थान से आई सूचना – gurugram News

गुरुग्राम की ‘सिग्नेचर ग्लोबल सिटी ऑफ कलर्स’ सोसाइटी में सोमवार रात मिट्टी ढहने से 7 मजदूरों की मौत के मामले में अब चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि 10-11 मजदूरों के मिट्टी के नीचे दबने के बाद बिल्डर और ठेकेदार ने प्रशासनिक मदद लेने की बजाय घटना को दबाने की कोशिश की। शाम करीब 7 बजे हुए हादसे की जानकारी प्रशासन को देने के बजाय, मौके पर 40-50 बाउंसर तैनात कर दिए गए, ताकि कोई भी अंदर न जा सके। हैरानी की बात यह है कि गुरुग्राम पुलिस को हादसे की खबर तब लगी जब राजस्थान की भिवाड़ी पुलिस ने डेडबॉडी रिसीव करने के बाद मैसेज दिया। 5 पॉइंट्स से समझें बिल्डर-ठेकेदार की लापरवाही… बिल्डर ने बुलाई टॉप मैनेजमेंट की अर्जेंट मीटिंग सिग्नेचर ग्लोबल की मीडिया टीम के दुर्गेश त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना को लेकर टॉप मैनेजमेंट की अर्जेंट मीटिंग बुलाई गई है। जल्द ही सभी तथ्यों से अवगत कराया जाएगा। इंटरनल जांच भी करवाई जा रही है। STP का कार्य ठेकेदार के जिम्मे था। उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही 3 कर्मचारी भी सस्पेंड किए गए हैं। अगर इसमें किसी अधिकारी और कर्मचारी की लापरवाही मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी। मृतक और घायल मजदूरों के परिवारों की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अब सिलसिलेवार पढ़िए…कैसे हुआ हादसा ————— यह खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में मिट्टी में दबने से 7 लोगों की मौत: 7 घंटे चला रेस्क्यू, 40 फीट गहरे गड्‌ढ़े में मिले शव; 4 घायलों में 3 की हालत गंभीर गुरुग्राम में सिदरावली स्थित ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन एसटीपी (STP) प्लांट के लिए खोदे गए 40 फीट गहरे गड्ढे में अचानक मिट्टी खिसकने से 7 मजदूरों की मौत हो गई। करीब 7 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को बाहर निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *