मुख्य बातें

हांसी में प्रॉपर्टी एडवाइजर की हत्या का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: बचने के लिए फ्लाईओवर से लगाई छलांग, इलाज के बाद पकड़ा, रिमांड पर भेजा – Hansi News

हांसी में प्रॉपर्टी एडवाइजर की हत्या का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:  बचने के लिए फ्लाईओवर से लगाई छलांग, इलाज के बाद पकड़ा, रिमांड पर भेजा – Hansi News

हांसी में प्रॉपर्टी एडवाइजर सुभाष मलिक हत्याकांड के मास्टरमाइंड गुरमीत को पुलिस ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, गुरमीत को 3 फरवरी को सुभाष मलिक की हत्या के बाद 48 घंटे के भीतर ही पकड़ लिया गया था। गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में उसने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी थी, जिससे उसके पैर में चोट आई थी। इसके बाद उसे उपचार के लिए एमएएमसी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ-1 हांसी की टीम ने इस मामले में कार्रवाई की। उप निरीक्षक कपिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरमीत को काबू किया था।पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी गुरमीत से हत्या की साजिश, वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों और पूरे घटनाक्रम के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी।फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *