मुख्य बातें

जयपुर में 17 मार्च से राजस्थान-रॉयल्स के खिलाड़ी करेंगे अभ्यास: सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुरू होगा प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप – Jaipur News

जयपुर में 17 मार्च से राजस्थान-रॉयल्स के खिलाड़ी करेंगे अभ्यास:  सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुरू होगा प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप – Jaipur News

इंडियन प्रीमियर लीग-2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स तैयारियां कर रहा है। टीम 17 मार्च से जयपुर में प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप शुरू करेगी। इस कैंप में टीम का पूरा स्क्वाड शामिल होगा। वहीं सीजन के लिए रणनीति, फिटनेस और प्रैक्टिस सेशन पर विशेष फोकस किया जाएगा। रॉयल्स के इस प्रैक्टिस सेशन की घोषणा के साथ ही अब यह संभावना भी बढ़ गई है कि IPL के फेज 2 में राजस्थान रॉयल्स के बाकी मैच जयपुर में होंगे। राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने बताया- टीम के खिलाड़ी 17 मार्च को पिंकसिटी में एकत्र होंगे। इसके बाद सवाई मानसिंह स्टेडियम में ट्रेनिंग, फिटनेस और नेट सत्रों के साथ कैंप की शुरुआत होगी। यह कैंप खिलाड़ियों के लिए मैच से पहले तालमेल बैठाने, टीम बॉन्डिंग बढ़ाने और रणनीतिक तैयारियों के लिहाज से काफी अहम होगा। कैंप का संचालन टीम के हेड कोच और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगाकारा के मार्गदर्शन में किया जाएगा। इस दौरान खिलाड़ियों के लिए अभ्यास के साथ स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ी पूरी तरह फिट होकर टूर्नामेंट में उतर सकें। नागपुर में खिलाड़ियों ने पहले किया था अभ्यास
इससे पहले टीम के कुछ खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजी के नागपुर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में एक छोटे कैंप में हिस्सा लिया था। इस कैंप में रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी, संदीप शर्मा और हाल ही टीम से जुड़े रवींद्र जडेजा शामिल हुए थे। यहां खिलाड़ियों का फिटनेस असेसमेंट और शुरुआती अभ्यास कराया गया। जयपुर में होने वाला यह कैंप इस सीजन से पहले पहला मौका होगा। जब टीम का पूरा स्क्वाड एक साथ अभ्यास करेगा। इसमें हाल ही टीम से जुड़े स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन भी शामिल रहेंगे। 26 मार्च को गुवाहाटी के लिए रवाना होगी राजस्थान रॉयल्स
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार- इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम 26 मार्च को गुवाहाटी के लिए रवाना होने की संभावना है। टीम 30 मार्च को वहां चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। टीम प्रबंधन का मानना है कि जयपुर में आयोजित यह प्री-सीजन कैंप खिलाड़ियों को एक साथ अभ्यास करने, रणनीति तय करने और नए खिलाड़ियों के साथ तालमेल बैठाने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे टीम को आईपीएल 2026 सीजन में मजबूत शुरुआत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *