मुख्य बातें

पंचकूला क्लब में SI की मैनेजर के साथ बहस: पार्किंग में ले जाकर थप्पड़ मारने का आरोप, ACP बोले-घटनाक्रम की होगी जांच – Panchkula News

पंचकूला क्लब में SI की मैनेजर के साथ बहस:  पार्किंग में ले जाकर थप्पड़ मारने का आरोप, ACP बोले-घटनाक्रम की होगी जांच – Panchkula News

हरियाणा के पंचकूला में 11 मार्च की रात को करीब 12 बजे एक चौकी इंचार्ज पूरे स्टाफ के साथ क्लब में पहुंच गया। क्लब में करीब 6 मिनट तक चेकिंग के नाम पर तलाशी अभियान चलाया गया। जिसके बाद क्लब मैनेजर को पार्किंग एरिया में ले जाकर अभद्रता करने के आरोप लगे हैं। पंचकूला के बाको क्लब मैनेजर ने पुलिस पर आरोप लगाया कि सेक्टर-10 पुलिस चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ रात के समय आया। कुछ देर चेकिंग के बाद चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मी उसे पार्किंग में लेकर गए। जहां पर उसको थप्पड़ मारा गया। थप्पड़ मारने के बाद पुलिस टीम उसे चौकी में ले गई। जहां पर एक पुलसिकर्मी ने उसे पर झूठे केस लगाने की धमकी दी। मैनेजर का आरोप है कि उसे करीब 2 घंटे तक चौकी में अवैध तौर पर रखा गया। अब वह मामले की जांच चाहता है। CCTV में कैद हुई घटना
रात के समय जब पुलिसकर्मी क्लब पहुंचे तो पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी के अनुसार पुलिसकर्मी क्लब में घुसते हुए और करीब 6 मिनट तक घूमते हुए दिख रहे हैं। जिसके बाद क्लब मैनेजर को धक्का देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पूरे प्रकरण की होगी जांच : ACP पंचकूला ACP विक्रम नेहरा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। पुलिस की छवि खराब करने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को नहीं बख्शा जाएगा। पूरे प्रकरण की जांच होगी, जो भी पुलिसकर्मी दोषी मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *