बुरहानपुर के स्व. नंदकुमारसिंह चौहान जिला चिकित्सालय में गुरुवार को डॉक्टरों ने 23 वर्षीय महिला के पेट से 7 किलो का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला है। सिंधखेड़ा निवासी मरीज सरस्वती बाई का यह जटिल ऑपरेशन करीब 2 घंटे तक चला। फिलहाल मरीज की स्थिति संतोषजनक है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इस जटिल ऑपरेशन को शल्य चिकित्सक डॉ. दर्पण टोके और स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. रेहाना बोहरा की टीम ने सावधानीपूर्वक संपन्न किया। इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर पल्लवी साहु व दुर्गा और ओ.टी. टेक्निशियन हिमांशु बावरे व अभय सिंह भी टीम में शामिल रहे। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज के पेट से इतनी बड़ी गांठ को निकालना एक चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया थी। आधुनिक सुविधाओं और समन्वय से मिली सफलता डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और टीम के बेहतर समन्वय के कारण यह जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संभव हो पाया। सिविल सर्जन डॉ. दर्पण टोके ने बताया कि जिला अस्पताल में इस तरह के ऑपरेशन पहले भी हुए हैं। हालांकि, यह विशेष मामला अपनी जटिलता के कारण महत्वपूर्ण था। मरीज की हो रही लगातार निगरानी अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी है कि ऑपरेशन के बाद सरस्वती बाई को डॉक्टरों की गहन निगरानी में रखा गया है। मरीज की स्थिति संतोषजनक है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए अस्पताल में आवश्यक उपचार जारी है।
Source link
