मुख्य बातें

नूंह में दो माह से गंदे पानी की आपूर्ति: महिलाएं बोलीं- कई बार दी शिकायत; अब डीसी दरबार में होगा मटका फोड़ प्रदर्शन – Nuh News

नूंह में दो माह से गंदे पानी की आपूर्ति:  महिलाएं बोलीं- कई बार दी शिकायत; अब डीसी दरबार में होगा मटका फोड़ प्रदर्शन – Nuh News

नूंह शहर के कई वार्डों में पिछले दो महीनों से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे निवासियों, खासकर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 11, 5, 7, 13, 9, 8 और 6 की महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे मंगलवार को लघु सचिवालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन करेगी। स्थानीय निवासियों के अनुसार, नलों से आने वाला पानी इतना गंदा और बदबूदार है कि उसे पीना तो दूर, घरेलू कामों के लिए भी इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया है। इस समस्या के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को कई बार दी शिकायतें महिलाओं ने बताया कि वे पिछले दो महीनों से इस समस्या से जूझ रही हैं। उन्होंने संबंधित विभाग को कई बार शिकायतें दी हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला है और कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। दूषित पानी के कारण बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है, जिससे बीमारियों का डर बना हुआ है। मजबूरी में कई परिवारों को पीने के पानी के लिए या तो दूसरे स्थानों से पानी लाना पड़ रहा है या पैसे खर्च कर पानी खरीदना पड़ रहा है, जिससे गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। प्रशासन को दी चेतावनी महिलाओं ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया, तो वे मंगलवार को नूंह के लघु सचिवालय पर एकजुट होकर मटका फोड़ प्रदर्शन करेगी। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से तुरंत जल आपूर्ति और पाइपलाइन की जांच कर समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि शहरवासियों को साफ और सुरक्षित पेयजल मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *