मुख्य बातें

दोस्त ने डंडे से पीटकर युवक की हत्या की: काम की तलाश में आए थे ग्वालियर, शराब पी तो हुआ झगड़ा – Gwalior News

दोस्त ने डंडे से पीटकर युवक की हत्या की:  काम की तलाश में आए थे ग्वालियर, शराब पी तो हुआ झगड़ा – Gwalior News

ग्वालियर के मोहना थाना क्षेत्र में शराब पीने के बाद हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना रविवार शाम करीब 6 बजे मोहना बायपास स्थित अजीत नायक भोजनालय के सामने हुई। वारदात के बाद आरोपी जंगल की ओर भाग गया। सूचना मिलते ही मोहना थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव को ग्वालियर के डेड हाउस में रखवाया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। काम की तलाश में ग्वालियर आए थे दोनों पुलिस के अनुसार मुरैना के आमपुरा स्थित एसएएफ लाइन के पास रहने वाला 35 वर्षीय ऋषि सिंह पुत्र दिनेश सिंह सिकरवार काम की तलाश में था। शनिवार को उसका दोस्त दीपक शाक्य उसे काम दिलाने के लिए ग्वालियर के मोहना क्षेत्र में लेकर आया था। रविवार को दोनों ने काम की तलाश की और शाम को मोहना बायपास स्थित अजीत नायक भोजनालय पहुंच गए।
शराब पीने के दौरान शुरू हुआ विवाद भोजनालय पर दोनों ने शराब पी। नशे की हालत में उनके बीच बहस शुरू हो गई। ढाबा संचालक ने उन्हें कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। कुछ ही देर में बहस मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान दीपक शाक्य ने पास पड़ा बबूल का डंडा उठाकर ऋषि सिंह के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से ऋषि सड़क पर गिर पड़ा। सिर पर लगातार डंडे लगने से वह बेहोश होकर गिर गया और फिर उठ नहीं पाया। वारदात के बाद जंगल की ओर भागा आरोपी घटना के बाद दीपक शाक्य मौके से जंगल की ओर भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने ऋषि की नब्ज जांची तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश एसडीओपी घाटीगांव शैलेन्द्र शर्मा के अनुसार घटना के बाद थाना प्रभारी राशिद खान और एएसआई देवेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में दो पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में लगाई गई हैं। पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी, लेकिन वह घर से फरार मिला है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *