पंजाब के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पहुंचकर छात्रों के बीच सिंगर बन गए। उन्होंने छात्रों को कहा कि उन्हें देखकर बहुत बढ़िया गाना याद आ गया है। इसके बाद उन्होंने मशहूर पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज का रुतबा गाना गया। इसके बाद उन्होंने छात्रों के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि हम सभी यूनिवर्सिटी से ही निकले हुए हैं और यह समय दोबारा नहीं आ सकता है। इसलिए इस समय को अच्छे से इंजॉय किया जाना चाहिए। 152 देश में देखा जाता है शो ठोको ताली कपिल शर्मा के साथ नवजोत सिंह सिद्धू भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। उन्होंने छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि उनका शो 152 देशों में देखा जाता है और इस यूनिवर्सिटी से निकले हुए छात्र भी 152 देशों में जाते हैं। इस बात पर ठोको ताली। अर्चना पूरन सिंह ने किया धन्यवाद अर्चना पूरन सिंह ने छात्रों को कहा कि आप सभी हमारा शो देखते हो जिसकी वजह से अब तक यह सो कामयाब हो पाया है। आगे भी आप और आप सभी का परिवार हमारा यह शो देखते रहेंगे। इसके लिए आप सभी को धन्यवाद और आप हमारे शो को आगे भी इस तरह कामयाब बनाते रहोगे। किकू शारदा और कृष्णा अभिषेक ने लगाए ठुमके मंच पर कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक ने छात्रों के बीच ठुमके लगाए। उन्होंने झूमे जो पठान और व्हाट झुमका जैसे गानों पर छात्रों को नचाया। इसके अलावा टीम के सदस्य कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने भी शामिल हुए। उन्होंने भी अपने अंदाज में छात्रों को हंसाया।
Source link
