पुष्कर से अजमेर की ओर आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने तीन बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवारों को फॉर्च्यूनर गाड़ी ने काफी दूर तक घसीटा। टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित फॉर्च्यूनर गाड़ी खाई की तरफ गिरते-गिरते बची। हादसे में बाइक सवार 4 घायलों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भिजवाया गया। वहीं फॉर्च्यूनर सवार लोग पहाड़ी की तरफ भाग गए। वहीं पुलिस को गाड़ी से भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद हुई। मामले की सूचना पर अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला, एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ सहित पुलिस का तमाम लाजमा मौके पर पहुंचा है। यह हादसा सोमवार रात को 9:45 बजे हुआ। हादसे में नगरा निवासी जितेंद्र पुष्कर जा रहा था। पीछे धोलाभाटा निवासी उनका साला रवि कुमार बैठा था। दोनों साला-जीजा के हाथ में चोट आई है। पहले देखें PHOTOS
Source link
