मुख्य बातें

कोडरमा में नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार: डिलीवरी बॉय लोगों को लूटता था, खर्च पूरी न होने पर करता था अपराध – koderma News

कोडरमा में नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार:  डिलीवरी बॉय लोगों को लूटता था, खर्च पूरी न होने पर करता था अपराध – koderma News

कोडरमा की तिलैया पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर नकली पुलिसकर्मी बनकर आम लोगों को ठगता और लूटता था। पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हाल ही में कोडरमा रेलवे स्टेशन के बाहर एक यात्री को पुलिसकर्मी होने का झांसा दिया गया था। आरोपी ने पुलिस की स्टिकर लगी बाइक पर बैठाकर उसे सुनसान जगह ले जाकर 2,000 रुपये और काजू का एक पैकेट छीन लिया था। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई इस घटना के संबंध में पीड़ित नवादा (बिहार) निवासी मिथिलेश कुमार ने तिलैया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर तिलैया थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनुदीप सिंह ने तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच की। फूड डिलीवरी का काम करता था जांच के बाद टीम ने महज दस घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल प्रसाद उर्फ सौरव (24), पिता स्व. अशोक राम के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त गोपाल प्रसाद उर्फ सौरव ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह फूड डिलीवरी का काम करता था। इस दौरान अधिक पैसे कमाने की लालच में उसने नकली पुलिस का भेष बनाया और बाइक पर उत्तर प्रदेश पुलिस का स्टीकर, पुलिस का केमोफ्‌लाईज वर्दी, नेम प्लेट, पुलिस का जूता, टोपी, मैगजीन पाउच, पिस्टल कभर, झारखंड सशस्त्र वाहिनी का आईडी कार्ड, दो हथकड़ी चाभी सहित और अपने नेम प्लेट पर छद्म नाम विराट कुमार B+ बनवाया। इसके बाद पुलिस होने का झांसा देकर अपराध करने लगे। इस अपराध से पहले इसने करीब 1-2 माह पूर्व तिलैया थाना क्षेत्र के ही सुभाष चौक के नजदीक पीडब्लूडी कार्यालय के पास से एक बुजुर्ग व्यक्ति को पुलिस का झांसा देकर एक अंगूठी ले लेने की बात को भी स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा इसके निशानदेही पर नकली पुलिस बनने के लिए प्रयुक्त सामानों के साथ साथ उक्त कांड में लूटे गये रुपए तथा एक पैकेट काजू तथा घटना में प्रयोग किये गये पुलिस का स्टीकर लगा हुआ काली रंग की बाइक भी बरामद किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *