मुख्य बातें

जनगणना राष्ट्रीय कार्य, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: बिलासपुर में 1 मई से मकानों की गणना, कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा – Bilaspur (Chhattisgarh) News

जनगणना राष्ट्रीय कार्य, लापरवाही बर्दाश्त नहीं:  बिलासपुर में 1 मई से मकानों की गणना, कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा – Bilaspur (Chhattisgarh) News

बिलासपुर में जनगणना 2026-27 के तहत मकानों की गणना का कार्य 1 मई से शुरू होगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले के सकरी, नेवसा, रतनपुर और रानीगांव का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने हाउस लिस्टिंग और जनसंख्या गणना से संबंधित सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने को कहा। उन्होंने डिजिटल माध्यम से किए जाने वाले डेटा संकलन की तैयारियों की भी समीक्षा की। साथ ही, मैदानी स्तर पर तैनात कर्मचारियों के प्रशिक्षण, तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता और कार्य की निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनगणना के महत्व पर लोगों से बात की निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत की। उन्होंने आमजन को जनगणना के महत्व से अवगत कराया और इसमें सक्रिय सहयोग की अपील की। कलेक्टर ने बताया कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है और इसमें दी गई प्रत्येक जानकारी भविष्य की योजनाओं को दिशा देती है। कलेक्टर ने अधिकारियों को जन जागरूकता गतिविधियों को तेज करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया में भाग ले सकें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि नागरिकों की निजी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जिले में 1 मई से 30 मई तक हाउस लिस्टिंग का कार्य किया जाएगा। जनसंख्या गणना का कार्य सितंबर 2026 से मार्च 2027 तक चलेगा। जनगणना की तैयारियों के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों और तहसीलदारों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है, जबकि फील्ड स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण 23 मार्च से शुरू हो रहा है। कलेक्टर के दौरे के दौरान सहायक कलेक्टर अरविंथ कुमारन, एडीएम शिव कुमार बनर्जी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *