![]()
चौथ का बरवाड़ा कस्बे स्थित चौथ माता मंदिर गुरूवार को चैत्र नवरात्र पर घट स्थापना की गई। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बड़ी संख्या में भक्तों ने जाकर चौथ माता मंदिर में पूजा अर्चना की और मनौती मांगी। इस दौरान वैदिक मंत्रों के साथ दोपहर में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नवरात्र पर सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा। साथ ही जगह-जगह भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस दौरान कोटा से आए कलाकारों ने चौथ माता मंदिर में आकर्षक सजावट की। दोपहर 12 बजे की घट स्थापना नवरात्रि के अवसर पर चौथ माता मंदिर में हमेशा ही भक्तों की भीड़ रहती है। नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने चौथ माता मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर चौथ माता ट्रस्ट प्रशासन की ओर से दोपहर 12:00 बजे के करीब घट स्थापना की गई। साथ ही कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आने वाले संवत को लेकर माता की प्रतिमा के नीचे ज्वारा बोया गया। इस दौरान सभी चौथ माता ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे तथा धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। चौथ माता ट्रस्ट प्रशासन द्वारा छाया पानी एवं रोशनी के माकूल व्यवस्था के प्रबंध किए गए। इस दौरान भक्तों की आवाजाही लगी रही। साथ ही चौथ माता मंदिर के नीचे चौथ माता सेवा समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों को भोजन प्रसादी बांटी गई।
Source link
