नए साल पर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख का मोहाली में शो हुआ था। इसमें प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत भी पहुंचा था।
पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को हत्या की धमकी मिली है। बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है। जिसमें कहा गया कि चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में जो हत्या की गई है, उसकी वजह से कई लोगों को मिर्ची लगी है। कई लोग कह रहे हैं कि चमनप्रीत
.
उसने आगे कहा कि अब मनकीरत औलख की बारी है। वह चाहे जितने भी गनमैन ले ले। लेकिन उसका अब नंबर लगना है। वह मोहाली में बैठा रहता है और विदेश की स्टोरी डालता रहता है।
बुधवार को सेक्टर 9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत की 12 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी जिम्मेदारी लक्की पटियाल ने ली है। उसने इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली। जिसमें लिखा- ये हमारी जानकारियां विरोधियों को दे रहा था। पहले भी इसे फोन किए थे।
नए साल पर मोहाली में हुए मनकीरत औलख के शो में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत पहुंचा था। उस समय उसके साथ यूट्यूबर नरेश खरड़ वाला भी था। उसने फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं।
वह VIDEO, जिससे भड़का बंबीहा गैंग इस वीडियो में स्टेज पर मनकीरत औलख परफॉर्म कर रहे हैं जबकि दर्शकों में चमनप्रीत भी दोस्तों के साथ मौजूद है। वह मनकीरत के गाने पर नाचता भी नजर आ रहा है।
अब विस्तार से पढ़िए ऑडियो में क्या कहा…
- हमारे एंटी लोगों से मिलता था चमनप्रीत: ऑडियो में गैंगस्टर ने कहा कि सेक्टर-9 में मारे गए चमनप्रीत को इसलिए निशाना बनाया गया, क्योंकि वह उसके विरोधी लोगों के संपर्क में था। उसकी हत्या के बाद कई लोग नाराज हैं और कह रहे हैं कि उसे गलत तरीके से मारा गया।
- क्राइम पार्टनरों को ज्यादा दुख हो रहा: जो-जो इसके साथ क्राइम में पार्टनर थे, जो इसके साथ जमीनों को दबाते थे, अब उन्हें दुख हो रहा है। इन सबको दुख होना भी है। आपका भी जल्द ही नंबर लगाऊंगा। आपको ज्यादा दुख हो रहा है तो कोई बात नहीं। जुगनू पहले बच गया। अब मनकीरत औलख के गनमैनों के पीछे छिप रहा है। ये होता मोहाली में है। लेकिन स्टोरी दुबई की डालता है।
- जुगनू और मनकीरत को इकट्ठे मारूंगा: जुगनू और मनकीरत को इकट्ठे ही मारूंगा। ध्यान रखना दोनों। 4 गनमैन साथ लेकर बच नहीं जाओगे। दोनों को इकट्ठे ही मारूंगा। समझ गए।
पंजाब सिंगर मनकीरत ओलख और इनसेट में गैंगस्टर लक्की पटियाल की फोटो।
मनकीरत को पहले भी मिल चुकी धमकी…
- 2025 में जान से मारने की धमकी मिली: अगस्त 2025 में मनकीरत औलख को कॉल और वॉट्सऐप पर मैसेज कर धमकी दी गई। उन्हें एक विदेशी नंबर से मैसेज आया, जिसमें सिंगर और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। मैसेज में लिखा तैयारी कर ले बेटे, तेरा टाइम आ गया, चाहे तेरी पत्नी हो या चाहे तेरा बच्चा हो, हमे कोई फर्क नहीं पड़ता है। बेटा तेरा नंबर लगाना है। यह न समझना कि तुझे कोई धमकी में कोई मजाक किया गया है। नंबर लगाना है बेटे, देख कैसे लगता है।
- दो साल पहले 2 किलोमीटर तक हुआ था कार का पीछा: सिंगर के करीबी सदस्य के मुताबिक मनकीरत औलख की 13 अप्रैल 2023 को रेकी की गई थी। बाइक सवार 3 युवकों ने तकरीबन 2 किलोमीटर तक मनकीरत की गाड़ी का पीछा किया था। सुरक्षित स्थान पर पहुंचते ही मनकीरत का सुरक्षा गार्ड गाड़ी से नीचे उतरा तो पीछा कर रहे युवक बाइक मोड़कर भाग गए थे। CCTV में भी आरोपी कैद हुए थे। इसके बाद पुलिस ने उस एरिया की सुरक्षा काफी बढ़ा दी थी।

मनकीरत औलख की गाड़ी और पीछे करते आए बाइक सवार।- फाइल फोटो
- 2022 गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने दी थी धमकी : मनकीरत औलख मोहाली के सेक्टर-71 स्थित होम लैंड हाइट में परिवार सहित रहते हैं। वे जहां सिंगिंग लाइन में सक्रिय हैं, वहीं समाज सेवा के क्षेत्रों में भी सहयोग करते हैं। उन्हें साल 2022 में गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं पोस्ट में यह भी लिखा था कि केवल 10 मिनट का फर्क रहा, वर्ना स्वर्ग सिधार जाता। जैसे ही यह मामला सामने आया तो इसके बाद मोहाली पुलिस हरकत में आ गई थी। साथ ही उन्हें सिक्योरिटी दी गई थी।

गैंगस्टर लॉरेंस (दाएं) के साथ सिंगर मनकीरत औलख(दाएं से तीसरे) की फाइल फोटो। ये कॉलेज फ्रेंड माने जाते हैं।- फाइल फोटो
- 2021 में दोस्त की मोहाली में हुई थी हत्या : मनकीरत औलख को यूथ अकाली नेता विक्की मिड्डूखेड़ा का करीबी माना जाता है। 7 अगस्त 2021 को मोहाली के सेक्टर-71 में कार सवार युवकों ने विक्की की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में इसी साल 27 जून को गैंगस्टर अजय उर्फ सनी उर्फ लेफ्टी, सज्जन उर्फ भोलू और अनिल बाठ को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। साथ ही उन पर दो-दो लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था।

मनकीरत औलख ने करीब 12 साल पहले रोपड़ जेल में शो किया था, जिसकी इंस्टा पोस्ट में लॉरेंस को भाई बताया था। इसको लेकर भी मनकीरत के लॉरेंस से रिश्तों को लेकर सवाल उठते रहे।
सिद्धू मूसेवाला मर्डर को लेकर विवादों में रहे मनकीरत औलख मनकीरत औलख सुर्खियों में तब आए थे, जब 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई। मूसेवाला के फैंस ने मनकीरत को लॉरेंस का कॉलेज फ्रेंड बताकर मूसेवाला की मुखबिरी के आरोप लगाए। सिंगर के लॉरेंस गैंग से रिलेशन तक बताए। हालांकि, मनकीरत ने खुद इससे इनकार किया। पुलिस जांच में भी उन्हें इसमें क्लीन चिट मिली।
उधर, सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बेटे की मौत के बाद उन गायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, जो जेल में अखाड़ा लगा चुके हैं और कई लॉरेंस के करीबियों को मिलने की बातें करते हैं। दरअसल, उन्होंने मनकीरत पर इशारों में हमला बोला था, जिन्होंने इसको लेकर एक पोस्ट भी किया था।

——
ये खबर भी पढ़ें…
जान बचाने चंडीगढ़ आया प्रॉपर्टी डीलर, वहीं हत्या, दोस्त बोला- थ्रेट कॉल्स की वजह से VIP एरिया में आता; परिवार का संस्कार से इनकार

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में मारे गए प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह के दोस्त बलकार सिंह ने मामले में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा- चमनप्रीत नागरा और मुझे काफी समय से थ्रेट कॉल्स आ रही थीं। वह हमेशा हमारी मदद करता था, अफसरों के पास लेकर जाता था। इन थ्रेट कॉल्स की वजह से चमनप्रीत चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में जिम करने जाता था। (पढ़ें पूरी खबर)
