मुख्य बातें

सलूंबर में पेड़ से लटका मिला छात्र का शव: मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा; माता-पिता का एकलौता बेटा था मृतक – Salumber News

सलूंबर में पेड़ से लटका मिला छात्र का शव:  मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा; माता-पिता का एकलौता बेटा था मृतक – Salumber News

सलूंबर के झल्लारा थाना क्षेत्र के आमलवा गांव में शुक्रवार को एक 18 वर्षीय छात्र का शव पेड़ से लटका मिला। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ग्रीमीणों की मदद से नीचे उतरवाया। मृतक के माता-पिता ने आत्महत्या की आशंका जताई है। हालांकि, मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 11वीं कक्षा में पढ़ता था छात्र मृतक की पहचान आमलवा निवासी हीरालाल (18) पुत्र मोतीलाल मीणा के रूप में हुई है। वह कक्षा 11वीं का छात्र था। उसके माता-पिता मजदूरी कर घर चलाते थे और उसे पढ़ा-लिखाकर बेहतर भविष्य देने का सपना देख रहे थे। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात हीरालाल अपने कमरे में सोने चला गया था। शुक्रवार सुबह जब परिजन उठे और घर से बाहर आए तो उन्होंने हीरालाल को पेड़ से लटका हुआ देखा। उनकी चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर भबराना चौकी प्रभारी पुजी लाल मीणा, हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल कपिल सुथार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, सबुत जुटाए और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई। ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए सलूंबर जिला अस्पताल भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बााद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस झल्लारा थाना अधिकारी जय किशन ने बताया- छात्र की मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्र किसी तनाव में तो नहीं था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *