मुख्य बातें

चंबा में वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत: जालंधर के रहने वाले हैं सभी, डलहौजी-करेलनू मार्ग पर हादसा, तीन गंभीर-एक पठानकोट रेफर – Bharmour News

चंबा में वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत:  जालंधर के रहने वाले हैं सभी, डलहौजी-करेलनू मार्ग पर हादसा, तीन गंभीर-एक पठानकोट रेफर – Bharmour News

डलहौजी-करेलनू सड़क मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक पर्यटक वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन पर्यटकों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक घायल लड़की ने पठानकोट अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पठानकोट रेफर किया गया है जबकि दो अन्य घायलों का इलाज सिविल अस्पताल डलहौजी में चल रहा है। वाहन में कुल छह लोग सवार थे। सभी जालंधर के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो डलहौजी घूमने आए थे। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। दुर्घटना में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त यह हादसा गांधी चौक के पास करेलनू रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर फिसल गया और करीब डेढ़ किलोमीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है। खाई के कारण बचाव अभियान में आई समस्या घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। रात के अंधेरे और गहरी खाई के कारण बचाव अभियान में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सड़क के फिसलन भरे होने, तेज रफ्तार या चालक द्वारा नियंत्रण खोने को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *