मुख्य बातें

रेवदर के जंगल में अज्ञात महिला का शव मिला: शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका; पुलिस जांच जारी – Sirohi News

रेवदर के जंगल में अज्ञात महिला का शव मिला:  शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका; पुलिस जांच जारी – Sirohi News

सिरोही जिले के रेवदर थाना क्षेत्र में दांतराई-अनापुर मार्ग के पास जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। शव पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद रेवदर डीएसपी मनोज गुप्ता और सीआई सीताराम पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास घेराबंदी कर दी है ताकि महत्वपूर्ण सबूतों को सुरक्षित रखा जा सके। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जो किसी संघर्ष या हमले की ओर संकेत करते हैं। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला की हत्या कहीं और करके शव को यहां फेंका गया है, या वारदात को इसी स्थान पर अंजाम दिया गया है। मौका मुआयना के बाद शव को रेवदर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया है। पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इस संबंध में कोई जानकारी हो तो तुरंत सूचित करें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *