बलौदाबाजार वनमण्डल के देवपुर नेचर कैंप में 18 से 19 मार्च तक वाइल्ड लाइफ एंड नेचर फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वनमण्डलाधिकारी धम्मशील गणवीर के निर्देशानुसार आयोजित इस दो दिवसीय कार्यशाला में वनकर्मियों, युवान वॉलेंटियर्स और विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। किन विषयों पर दिया गया प्रशिक्षण प्रतिभागियों को नेचर ट्रेल पर ले जाकर वास्तविक परिस्थितियों में फोटोग्राफी का अभ्यास भी कराया गया, जिससे उन्हें प्रकृति के बीच सीखने का सीधा अनुभव मिला।
Source link
