मुख्य बातें

एक रात में दो घरों में लाखों की चोरी: शिवपुरी में ताले तोड़कर जेवर-नकदी उड़ाई; सुबह पता चल सका – Shivpuri News

एक रात में दो घरों में लाखों की चोरी:  शिवपुरी में ताले तोड़कर जेवर-नकदी उड़ाई; सुबह पता चल सका – Shivpuri News

शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के आकुर्सी गांव में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाया। इस दौरान लाखों रुपए के जेवर और नकदी चोरी कर ली गई। घटना का पता सोमवार को सुबह चला। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आकुर्सी गांव निवासी प्रीतमलाल वर्मा (58) ने बताया कि 22 मार्च को वे शिवपुरी में अपने मकान पर थे, जबकि उनका बेटा सतीश वर्मा परिवार सहित गांव वाले घर में मौजूद था। 23 मार्च की सुबह करीब 4 बजे बेटे ने फोन पर चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर कमरे का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने बक्से से दो सोने की जंजीर, दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने की चूड़ी, चांदी की तोड़िया, बिछुए और लगभग 70 हजार रुपए नकद चुरा लिए। दूसरे घर में भी गोदरेज का लॉक टूटा मिला
इसी गांव के हाकिम धाकड़ (31) ने अपनी शिकायत में बताया कि 22 मार्च की रात उनका परिवार खाना खाकर सो गया था। सुबह करीब 4 बजे उनकी बेटी मुस्कान के उठने पर घर के पास वाले कमरे से आवाज आई। जांच करने पर कमरे का ताला और कुंडी टूटी मिली। अंदर रखी गोदरेज अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। चोरों ने अलमारी से एक मंगलसूत्र, सोने की पत्री, चांदी की करधौनी, तोड़िया, आठ जोड़ी बिछुए और 29 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। पोहरी थाना पुलिस ने दोनों फरियादियों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में चोरों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *