मुख्य बातें

सीएम भजनलाल शर्मा ने शाकंभरी माता के दर्शन किए: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की – Sambhar (Jaipur) News

सीएम भजनलाल शर्मा ने शाकंभरी माता के दर्शन किए:  वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की – Sambhar (Jaipur) News

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को सांभर का दौरा किया। यहां उन्होंने प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता शाकंभरी मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और पूर्व विधायक निर्मल कुमावत भी सीएम के साथ मौजूद रहे। कुलदीप व्यास ने किया सीएम का स्वागत मुख्यमंत्री निर्धारित समय से लगभग दो घंटे की देरी से शाम 6 बजकर 11 मिनट पर मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रबंधन न्यास अध्यक्ष कुलदीप व्यास ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मंदिर परिसर में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने करीब 15 मिनट तक माता के दरबार में पूजा-अर्चना की। यह पूजा आचार्य हेमंत व्यास की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने माता रानी से प्रदेश में शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पूरे मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। प्रशासनिक अधिकारी रहे मुस्तैद मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान प्रोटोकॉल के तहत जयपुर जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी, दूदू एएसपी शिवलाल बैरवा, सांभर एसडीएम ऋषिराज कपिल, सीओ सांभर अनुपम मिश्रा और सांभर थाना अधिकारी राम मिलन मीणा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पूजा के बाद मुख्यमंत्री शाम 6 बजकर 32 मिनट पर जयपुर के लिए रवाना हो गए। मंदिर प्रबंधन न्यास अध्यक्ष कुलदीप व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री का यह सांभर स्थित माता शाकंभरी के दरबार में पहला दौरा था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास और जनकल्याण की भावना के साथ पूजा-अर्चना की। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन मोदी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जयपुर जिला देहात अध्यक्ष राजेश गुर्जर, भाजपा नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज, शिवजी राम कुमावत, जितेंद्र डांगरा, राजेश गोयल, धर्मेन्द्र जोपट, हृदय सुमन पारीक और श्रीगोपाल गोयल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *