मुख्य बातें

सीकर में नशा तस्करी करते युवती गिरफ्तार: स्कूटी से मादक पदार्थ MDMA सप्लाई करती थी, 2 गांजा-स्मैक तस्कर भी पकड़े – Sikar News

सीकर में नशा तस्करी करते युवती गिरफ्तार:  स्कूटी से मादक पदार्थ MDMA सप्लाई करती थी, 2 गांजा-स्मैक तस्कर भी पकड़े – Sikar News

सीकर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष ‘ऑपरेशन एंटी-वेनम’ के तहत कार्रवाई की। सीकर जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताय- कोतवाली थाना पुलिस ने स्कूटी पर मादक पदार्थ की सप्लाई करते हुए एक युवती को गिरफ्तार किया है। वहीं इससे पहले 2 युवक

.

सीकर कोतवाली थानाधिकारी सुनील जांगिड़ ने बताया- 22 मार्च की देर रात पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान एक युवती संदिग्ध अवस्था में स्कूटी पर जाती हुई दिखाई दी। पुलिस ने जब उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से 5.17 ग्राम एमडीएमए (MDMA) मादक पदार्थ बरामद हुआ। युवती शहर में नशा करने वाले युवाओं को स्कूटी से MDMA की सप्लाई करती थी। पुलिस ने आरोपी युवती फागलवा निवासी पूजा कुमारी को तुरंत गिरफ्तार कर उसकी स्कूटी को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर ड्रग्स के नेटवर्क को लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

पहले भी पकड़े गए थे दो तस्कर

कोतवाली थानाधिकारी सुनील जांगिड़ ने बताया- 15 मार्च से शुरू हुए विशेष अभियान के तहत इससे पहले भी 2 तस्करों को जेल भेजा गया। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को पुलिस ने अवैध गांजे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित सोनी को गिरफ्तार किया। उससे 160 ग्राम गांजा जब्त किया गया था।

वहीं 20 मार्च को स्मैक की तस्करी करने वाले युवक साहिल को गिरफ्तार किया था। आरोपी साहिल के पास से 2.15 ग्राम स्मैक बरामद की गई थी। जयपुर रेंज आईजी (IG) राहुल प्रकाश के सख्त निर्देशन पर जिलेभर में 15 मार्च से 31 मार्च तक ‘ऑपरेशन एंटी-वेनम’ चलाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *