मुख्य बातें

ऊना पुलिस ने अरेस्ट किए दो स्नैचर: होशियारपुर के रहने वाले, महिला का पर्स छीनकर भागे थे, बाइक- मोबाइल जब्त – Una News

ऊना पुलिस ने अरेस्ट किए दो स्नैचर:  होशियारपुर के रहने वाले, महिला का पर्स छीनकर भागे थे, बाइक- मोबाइल जब्त – Una News

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के साहूवाल में दो महिलाओं के साथ हुई स्नैचिंग मामले में हरोली थाना पुलिस ने पंजाब के होशियारपुर जिले की गढ़शंकर तहसील के टूटू माजरा गांव से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि, 15 फरवरी की सुबह लगभग 11 बजे बीटन गांव की दो महिलाएं साहूवाल में बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवारों ने पहले महिला के कानों की बालियां छीनने का प्रयास किया, जो असफल रहा। इसके बाद उन्होंने महिला के हाथ से पर्स छीन लिया और पंजाब की ओर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने तुरंत हरोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच ASI दीपक कुमार को सौंपी गई। उन्होंने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और लगातार तीन दिनों तक उस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान की। वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हरोली थाना प्रभारी सुनील कुमार संख्यान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गढ़शंकर के टूटू माजरा गांव से पहले आरोपी वरिंदर सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उससे चोरी का एक मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की। वरिंदर सिंह को पिछले दिन कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके बाद हरोली पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में थी। ASI दीपक कुमार के नेतृत्व में गई पुलिस टीम ने पंजाब के टूटू माजरा से दूसरे आरोपी हरजीत सिंह उर्फ बिल्ला को भी गिरफ्तार कर लिया। हरजीत सिंह होशियारपुर जिले की गढ़शंकर तहसील के जैजो दोआबा का निवासी है। पुलिस ने उससे दूसरा मोबाइल फोन भी बरामद किया है। ऊना के एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस ने स्नैचिंग की इस वारदात को सफलतापूर्वक ट्रेस आउट कर लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *