मुख्य बातें

पाली में फैक्ट्री में लगी भीषण आग: जान बचाकर बाहर भागा स्टाफ, देखते ही देखते सबकुछ हो गया स्वाहा – Pali (Marwar) News

पाली में फैक्ट्री में लगी भीषण आग:  जान बचाकर बाहर भागा स्टाफ, देखते ही देखते सबकुछ हो गया स्वाहा – Pali (Marwar) News

पाली में बुधवार दोपहर को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अंदर काम कर रहा स्टाफ दौड़ पर बाहर भागा जब तक दमकल पहुंची आग ने विकराल रूप ले लिया। ऐसे में पाली सहित आस पास से दमकलें बुलानी पड़ी। लेकिन तब तक सबकुछ जल कर स्वाहा हो गया। 15–20 राउंड दमकलों ने फेरे किए। तब जाकर आग को कंट्रोल किया जा सका। पुलिस आग लगने के कारणों का पता करने में जुटी है। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार पाली शहर के मंडिया रोड औद्योगिक एरिया में महावीर नगर के पास स्थित पद्मावती प्रोसेस में बुधवार दोपहर को अज्ञात कारण से आग लग गई। वहा काम कर रहे स्टाफ ने अपने स्तर पर आग को काबू करने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हुए। आग को तेज होता देख उन्हें फैक्ट्री से बाहर भागना पड़ा। मौके पर दमकलकर्मियों ने आग बुझाने ने अपनी पूरी जान झोंक दी। पाली सहित आस पास से दमकलें बुलाई। दमकलों में करीब 15 से 20 राउंड किए तब जाकर आग कंट्रोल में आई। मौके पर लोगों को भारी भीड़ जुट गई ऐसे में पुलिस ने भीड़ को दूर भगाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *