नशे की हालत में तीन थाना क्षेत्रों में हिट एंड रन कांड करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बजरिया थाना प्रभारी शिल्पा कौरव ने बताया कि मामले में बॉबी और अरीन गिरफ्तार हुए हैं, जबकि एक आरोपी संभव फरार है। आरोपियों ने सबसे पहले बजरिया थाने में पदस्थ आरक्षक को कार से टक्कर मारी। हालांकि आरक्षक साइड हो गए, जिससे उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। इसके बाद आरोपी ट्योटा हाईराइडर कार (एमपी 04 वाईआर 5682) से करीब 10 किलोमीटर तक लोगों, ठेलों और अन्य वाहनों को टक्कर मारते हुए भागते रहे। बता दें, शनिवार रात पुलिस को तेज रफ्तार कार की सूचना वायरलेस से मिली थी। इसके बाद बजरिया थाना पुलिस पीछा करती रही। आरोपी मिनाल गेट-1 स्थित एमपीबी ग्राउंड के पास पकड़े गए।
Source link
