मोगा पुलिस ने भिंडर कलां हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल की है। बता दे कि पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई डीजीपी पंजाब और एसएसपी मोगा के निर्देश पर एसपी (डी) और डीएसपी धर्मकोट की निगरानी में की गई। थाना धर्मकोट और सीआईए स्टाफ मोगा ने संयुक्त अभियान चलाकर यह सफलता प्राप्त की। गोली मारकर की गई थी हत्या पुलिस के अनुसार, यह घटना 3 जनवरी 2026 को हुई थी। उमरसीर सिंह अपनी कार से नेस्ले फैक्ट्री जा रहे थे, तभी रास्ते में एक काली आई-10 कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद कार से उतरे युवकों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर उमरसीर सिंह की मौके पर ही हत्या कर दी। हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज इस मामले में थाना धर्मकोट में हत्या और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें नामजद किया। जांच के दौरान, पुलिस ने पहले बलकार सिंह, करमजीत सिंह उर्फ करण और उकार सिंह को गिरफ्तार किया। गोवा से 5 आरोपी गिरफ्तार इसके बाद, 21 मार्च 2026 को गोवा से पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई आई-10 कार भी बरामद की गई है।गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को कोर्ट पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। कोर्ट ने रिमांड पर भेजा उनसे पूछताछ जारी है और पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
