मोहाली के बीजेपी नेता और सिंगर मनकीरत औलख के करीबी रूपा सोहाना को पांच करोड़ रंदगारी की कॉल आई है। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर मोहब्बत रंधावा बताया है। साथ ही कहा कि पैसे देकर ही पीछा छूटेगा। वरना जिंदगी से हाथ धोना पड़ेगा। कॉल करने वाले ने कहा कि इस काल को हलके में न ले। वहीं, पीड़ित ने इस संबंधी पुलिस को शिकायत दे दी है। उसका कहना है कि जब मोहाली में कबड्डी कप हुआ था उस समय सिक्योरिटी मिली थी। जब उसे भी वापस ले लिया गया । वहीं, अब इस मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की शरण लेंगे। आरोपी द्वारा की गई फोन कॉल को तीन प्वाइंटों में जानिए –
यूट्यूब पर सर्च कर मोहब्बत रंधावा- जब गैंगस्टर क यह कॉल तब रूपा सोहाना को फोन गाड़ी में चल रहा था। फोन कॉल रूपा सोहाना के दोस्त ने उठाई और आगे से पूछा कि कौन बोल रहा है। इस पर फोन करने वाले ने कहा कि मोहब्बत रंधावा बोल रहा हूं। यूट्यूब पर सर्च कर ले। रूपा को क्या कहना है। इस पर फोन करने वाले कहा कि रूपे को कहना है कि फोन उठा ले। हमसे बात को सुलझा ले, तो ठीक रहेगा। पैसा देकर ही पीछा छूटेगा- इस पर रूपा सोहाना के दोस्त ने कहा कि भाई अपना झगड़ा क्या है। इस पर फोन करने वाले ने कहा कि हमने पैसे मांगे है। उसे कह दे कि पैसे देकर ही पीछा छूटेगा। ऐसे पीछा नहीं छूटेगा। उसे कह दे कि कबड्डी कप में उसने भी मर जाना है। बच्चों वाला तभी कह रहा हूं- इस पर रूपा सोहाना के दोस्त ने कहा कि हमें ऐसा काम क्यों करना है। वह भी बेचारा बच्चों वाला । इस पर फोन करने वाले का जवाब था कि बच्चों वाला है, तभी तो कह रहे है कि इस मामले को सुलझा ले। उसे कह देना ही डोनी बल की साइड से फोन आया था। खबर अपडेट हो रही है…
Source link
